फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे पर लगे लगाम, समस्याओं का हो निदान

विज्ञापन
खटीमा के सत्रहमील में लगे जन संवाद चौपाल में समस्या रखता फरियादी। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
बहुउद्देशीय जन संवाद चौपाल में स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती नशाखोरी पर लगाम लगाने की मांग उठाई। इसके साथ ही ऊर्जा निगम की ओर से उपभोक्ताओं को भेजे जा रहे बिलों में गड़बड़ियां, मार्गों की मरम्मत के मामले प्रमुखता से छाये रहे। शनिवार को जेके पब्लिक स्कूल सत्रहमील परिसर में आयोजित चौपाल का शुभारंभ विधायक पुष्कर सिंह धामी, एसएसपी डीएस कुंवर एवं एसपी सिटी ममता बोरा ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम अध्यक्ष विधायक धामी ने किसानों की मांग पर चीनी मिल सितारगंज को चलाने एवं मझोला चीनी मिल चलाने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से हुई वार्ता की जानकारी दी। एसएसपी ने नशे पर लगाम लगाने के लिए स्थानीय लोगों से सहयोग मांगा। उन्होंने अभिभावकों एवं शिक्षकों से बच्चों पर निगरानी रखने की अपील की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि शिविर में उठी शिकायतों का निस्तारण तीन हफ्ते से पहले कर दिया जाएगा। वहां पर एसडीएम निर्मला बिष्ट, तहसीलदार यूसुफ अली, बीडीओ एनसी उपाध्याय, लोनिवि के एई डीएस जरमाल, ईई अमित सैनी, सीएमएस डॉ. सुषमा नेगी, पूर्ति निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह धामी आदि थे। कार्यक्रम का संचालन सीओ मनोज कुमार ठाकुर ने किया।
चौपाल में उठीं प्रमुख समस्याएं
1- सोमनाथ मौर्य ने संपर्क मार्गों की मरम्मत की मांग की
2-मनविंदर सिंह खैरा ने राइंका बंडिया सहित अन्य स्कूलों में चहारदीवारी की मार्ग उठाई
3- माधुरी, चंचल सिंह और राजेंद्र ने बिजली के अधिक बिल की शिकायत की
4- देवेंद्र सिंह ने सितारगंज चीनी मिल के संचालन की मांग
5- महेंद्र पटेल ने कुपात्रों को बीपीएल कार्ड देने की शिकायत
6- अजय मौर्य ने पुलिया निर्माण, मुकेश और प्रकाश तिवारी ने नशे पर रोक
7- उमेद सिंह ने साइबर क्राइम पर रोक, गौरीशंकर ने लगातार फसल बरबाद करने
8- शिव सिंह बोरा ने जमीन बेचने के नाम पर 19 लाख हड़पने की शिकायत

खटीमा के सत्रहमील में आयोजित बहुउद्देशीय जन संवाद चौपाल में लगे स्टाल।- फोटो : KHATIMA

खटीमा के सत्रहमील स्थित जेके पब्लिक स्कूल में बहुउद्देशीय जन संवाद चौपाल में मौजूद एसएसपी दलीप ?- फोटो : KHATIMA

खटीमा के सत्रहमील में आयोजित बहुउद्देशीय जन संवाद चौपाल में मौजूद लोग।- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें