फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी समिति के लाभ में से सदस्यों को मिलेगा दस फीसदी लाभांश

विज्ञापन
दिनेशपुर सहकारी समिति के वार्षिक अधिवेशन को संबोधित करते विधायक ठुकराल। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति के 42वें वार्षिक अधिवेशन में आगामी वर्ष के लिए अधिकतम 50 करोड़ रुपये के दायित्व का प्रस्ताव पारित किया गया। समिति को हुए लाभ में से सदस्यों को 10 प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

शनिवार को समिति परिसर में हुए अधिवेशन में प्रबंध निदेशक नंद प्रकाश रस्तोगी ने पिछले वर्ष के आय-व्यय का लेखाजोखा रखा। उन्होंने कहा कि समिति ने बीते वर्ष 94 लाख 26000 रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। आगामी वर्ष के लिए 50 करोड़ के व्यवसाय का लक्ष्य रखा गया है। समिति अध्यक्ष रोहित कुमार ने समिति की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों से उसका लाभ उठाने का आह्वान किया। इसके साथ ही लिए गए ऋण की अदायगी समय से करने की अपील की।
मुख्य अतिथि रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि सहकारिता से ही किसानों का उन्नयन संभव है। सहकारिता किसानों को मदद देती है। प्रधानमंत्री ने अन्नदाताओं को तीन लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण देने की घोषणा की थी। सदस्यों ने अपने सुझाव देते हुए लाभांश को बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने की मांग की। कई किसानों ने एमएसपी को कानूनीजामा पहनाने की मांग भी उठाई। मुख्य अतिथि ने समिति परिसर में विधायक निधि से नवनिर्मित संचालक कक्ष का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

इफको अधिकारियों ने बीमा और अन्य योजनाओं की जानकारी दी। संचालन रवि सरकार ने किया। वहां नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, चन्द्रकांत मंडल, अतुल पांडेय, अनादी मंडल, हिमांशु सरकार, डॉ. जेएन सरकार, इंद्रपाल सिंह आदि थे।

दिनेशपुर सहकारी समिति के अधिवेशन में मौजूद सदस्य।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें