फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री के समक्ष रखीं पंत विवि की समस्याएं

Sun, 21 May 2017 01:12 AM IST
रुद्रपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पंत विवि की समस्याओं को लेकर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से मिलते विधायक और कुलपति - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 किच्छा विधायक राजेश शुक्ला और पंतनगर कृषि विवि के कुलपति डॉ. जे. कुमार कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से मिले। उन्होंने महाराज को विवि की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान पेंशन विसंगति, 7वें वेतन आयोग, और ठेका कर्मियों को 20 प्रतिशत वेतन वृद्धि देने और टीडीसी कर्मचारियों में से उपनल के निकाले गए 71 कर्मचारियों को वापस लेने सहित तमाम मुददो पर चर्चा की।
विज्ञापन



बता दें कि बीते दिनों पंतनगर विवि में प्रोजेक्ट के अंतर्गत कार्य कर चुके सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन न देने का फैसला लिया गया है। इस संबंध में कैबिनेट ने चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। सतपाल महाराज भी कमेटी के सदस्य हैं। रुद्रपुर में एक कार्यक्रम में महाराज के पहुंचने पर विधायक शुक्ला और कुलपति ने उनके सामने दस्तावेज रखे। 


अनशन पर डटा है संयुक्त मोर्चा
पंतनगर। कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलनरत ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा का आंदोलन तेज होता जा रहा है। आंदोलन के 16वें दिन शुक्रवार को अरुण कुमार, रविंद्र सिंह, राम निहोर और भूपेंद्र क्रमिक अनशन पर बैठे।
विज्ञापन

यूनियन ने सोमवार से आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। मोर्चा नेता रघुनाथ ने बताया कि सोमवार को सुबह की पाली में काम बंद रखने का निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें