फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंख्या वृद्धि से गहरा रहीं समस्याएं

Tue, 11 Jul 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते विधायक ठुकराल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व जनसंख्या दिवस पर जिला अस्पताल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से जनसंख्या स्थरीकरण पखवाड़े की शुरूआत की गई। इस अवसर पर हुई विचार गोष्ठी में जनसंख्या नियंत्रण के लिए जनजागरुकता पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


पखवाड़े का शुभारंभ विधायक विधायक राजकुमार ठुकराल और सीडीओ अतुल पांडे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में ठुकराल ने कहा निरंतर बढ़ रही जनसंख्या को नियंत्रित किया जाना जरूरी है। आबादी को बेतहाशा बढ़ने से नहीं रोका गया तो बेरोजगारी और परिवारों के पालन पोषण की समस्या गहरा जाएगी। उन्होंने कहा जनसंख्या वृद्धि रोकने के लिए जागरुकता अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जाना चाहिए।

सीडीओ आलोक पांडे ने कहा बढ़ती आबादी सिर्फ भारत की ही नहीं बल्कि विश्व की बड़ी समस्या है। इसी वजह से विश्व स्तर पर भी जनसंख्या वृद्धि से समस्याएं गहरा गई हैं। सीएमओ डा. आरके पांडे ने कहा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जनसंख्या नियंत्रण के लिए विभाग द्वारा नि:शुल्क परामर्श और चिकित्सीय संसाधन नि:शुल्क सुलभ कराए जा रहे हैं। इन संसाधनों के प्रचार एवं प्रसार के लिए विभाग द्वारा आशा कार्यकत्रियों और स्वैच्छिक संगठनों के माध्यम से डोर टू डोर परिवार नियोजन के संसाधनों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


ताकि राष्ट्र को खुशहाल बनाया जा सके। वहां पर सीएमएस डा. अमिता उप्रेती, डा. आरडी भट्ट, डिप्टी सीएमओ डा. अविनाश खन्ना, डा. अतुल जोशी, डा. नीरज सक्सेना, डा. सोनाली मंडल, दीपा जोशी, प्रीत पंत, डा. अजयवीर सिंह, डीएस भंडारी, हेम चंद पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें