फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं की डगर पर चलकर मतदाता चुनेंगे अपना विधायक

विज्ञापन
रुद्रपुर के संजय नगर में बनाए गए पोलिंग बूथ के गेट पर जलभराव। संवाद - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। अव्यवस्थाओं की डगर पर चलकर विधानसभा चुनाव में मतदाता अपना विधायक चुनेंगे। यही विधायक सूबे की सरकार बनाएंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से यूएस नगर में 1488 पोलिंग बूथ (मतदेय स्थल) बनाए गए हैं। इनमें से रुद्रपुर विधानसभा में 213 मतदेय स्थल हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सरकारी स्कूलों में बनाए गए पोलिंग बूथों की पड़ताल की गई तो कई अव्यवस्थाएं दिखीं। भूतबंगला स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय वाल्मीकि नगर का परिसर गंदगी से पटा है। दिव्यांग मतदाताओं की सुविधाओं के लिए रैंप बनाने में औपचारिकता ही की गई है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय संजय नगर प्रथम के गेट पर ही कई दिन से जलभराव है। गेट के अंदर जाने के लिए ईंटें बिछाई गई हैं। इसके साथ ही दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप की व्यवस्था नहीं है।
प्रधानाध्यापक चंचलेश कटारिया ने कहा कि जलभराव की समस्या को देखते हुए नगर निगम में शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इधर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय संजयनगर द्वितीय के मतदेय स्थल में बालिका शौचालय में गेट तक नहीं है। जबकि आपदा के बाद से स्कूल परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। प्रधानाध्यापक रमा गंगवार ने कहा कि बालिका शौचालय का गेट चोर चोरी कर के ले गए। जबकि आपदा से हुए नुकसान का 28 हजार रुपये का बजट मिला है। इसको खर्च करने से पहले उच्चाधिकारियों से अनुमति लेनी पड़ेगी।
विज्ञापन

जिले की नौ विधानसभाओं के मतदेय स्थलों की संख्या
विधानसभा - मतदेय स्थल
जसपुर - 148
काशीपुर - 208
बाजपुर - 175
गदरपुर - 166
रुद्रपुर - 213
किच्छा - 160
सितारगंज - 139
नानकमत्ता - 143
खटीमा - 136
कुल - 1488
-
कोट-
मतदेय स्थलों में सभी कार्य पूरे कर लिए गए हैं। दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए रैंप भी तैयार कर लिए गए हैं। इसके साथ ही मतदान कर्मियों व अधिकारियों की सुविधा के लिए शौचालय की व्यवस्था भी कर ली गई है।
विज्ञापन

-आरएस अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें