एसएसआई कमलेश भट्ट सहित अन्य कर्मियों पर भगवान वाल्मीकि जन्मोत्सव की फ्लेक्सी फाड़ने का आरोप लगाते हुए वाल्मीकि समाज के लोगों ने सीओ जीसी टम्टा का घेराव कर तहरीर सौंपी। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी करने और उन्हें बर्खास्त करने की मांग की।
जल्द ही कार्रवाई नही होने पर उग्र आंदोलन की धमकी दी।
बृहस्पतिवार को कोतवाली के सामने लगी भगवान वाल्मीकि की फ्लेक्सी को एसएसआई कमलेश भट्ट और अन्य ने फाड़ कर फेंक दी। कुछ ही देर में कूड़े की ट्राली लेकर पहुंचे पालिका कर्मचारियों ने विरोध किया। जिस पर हंगामा हो गया। खबर मिलते ही वाल्मीकि समाज के दर्जनों लोग एकत्र हो गए। उसके बाद उत्तराखंड वाल्मीकि दलित समाज सुधार संगठन अध्यक्ष अनिल वाल्मीकि की अगुवाई में सीओ आफिस पहुुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर सीओ टम्टा का घेराव कर तहरीर सौंपी।
अनिल ने कहा कि भगवान वाल्मीकि और डॉ. भीम राव अंबेडकर का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा। भगवान वाल्मीकि और संविधान के रचियता अंबेडकर का अपमान करने वाले आरोपी एसएसआई कमलेश भट्ट और अन्य पुलिस कर्मियों को नौकरी करने का कोई अधिकार नही है। वहां उमेश, अभिषेक, अजय, अमित, अंकित, सुंदर, राजू सागर, सुनील आदि थे।