फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक और शिक्षक ने एक दूसरे के खिलाफ चढ़ाई आस्तीनें

Fri, 13 Feb 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, शक्तिफार्म
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक और एक शिक्षक के मध्य किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों हाथापाई पर उतारू हो गए। प्रधानपति ने मौके पर पहुंचकर समझाना चाहा तो शिक्षक ने उन्हें भी झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इससे क्षुब्ध ग्रामीणों ने पुलिस और एसडीएम को मामले की सूचना दी है और शिक्षक के स्थानांतरण की मांग की।
विज्ञापन

 बृहस्पतिवार को बैकुंठपुर गांव में एक विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों हाथापाई पर आमादा हो गए। स्कूल में झगड़ा होने की खबर सुनकर प्रधानपति ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस और एसडीएम को घटना की सूचना दी।
  प्रधानाध्यापक का आरोप है कि शिक्षक द्वारा बीती 2 फरवरी से 11 फरवरी अपने हस्ताक्षर बदलकर किए। आज जब उन्हें इसका पता चला तो शिक्षक से इसके बारे में पूछने पर शिक्षक ने उन हस्ताक्षरों पर व्हाइटनर लगा दिया और सारे हस्ताक्षर कर डाले। जब इससे मना किया गया तो शिक्षक गालीगलौच कर मारपीट पर उतारू हो गया। आरोप लगाया कि शिक्षक द्वारा पहले भी की स्कूल में मारपीट की घटना की जा चुकी है।
विज्ञापन


वहीं, अध्यापक ने उनके द्वारा विद्यालय के लिए खरीदे फर्नीचर का प्रधानाध्यापक द्वारा भुगतान न किए जाने का आरोप लगाया है। कहा कि प्रधानाध्यापक द्वारा अनियमितता बरती जा रही है। प्रधानपति जब मामला सुलझाने पहुंचे तो शिक्षक ने उनके साथ भी बदसलूकी कर दी। इस पर ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से शिक्षक का तत्काल तबादला किए जाने की मांग की है। इस संबंध में बीईओ गोपाल राम आर्य ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें