फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी कर रहे थे मुआयना, धुत सिपाही कर रहा था हंगामा

Fri, 13 Feb 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एएसपी के अर्द्धवार्षिक निरीक्षण के दौरान नशे में धुत चालक सिपाही ने खूब हंगामा काटा। इस पर एएसपी ने आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर करने को कहा है। सूत्रों के अनुसार दो दिन पहले भी सिपाही नशे में एक दरोगा से उलझ गया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एएसपी देवेंद्र पींचा ने कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय, मालखाना, सफाई व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने कुंडा थाना बनने के आठ साल बाद भी वहां की संपत्ति के अभिलेख काशीपुर में ही दर्ज होने पर नाराजगी जताई। साथ ही कमेटी बनाकर अपने-अपने थानों में सरकारी संपत्ति दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने सफाई व्यवस्था दुरुस्त किए जाने को भी कहा।
इसी बीच आईटीआई थाने में तैनात एक चालक सिपाही नशे में धुत होकर कोतवाली पहुंच गया। अन्य सिपाही उसे बैरक में ले गए। लेकिन उसने वहां हंगामा काटना शुरू कर दिया। शोरशराबा सुनकर एएसपी ने अधीनस्थों से जानकारी ली। एएसपी ने कहा कि आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर किया जाएगा। इस मौके पर कोतवाल वीके जेठा, टांडा चौकी इंचार्ज अशोक कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें