फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कार्यकाल के पांच माह पहले ही प्राचार्य ने ली स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति

Sun, 01 Jun 2025 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
31 अक्तूबर तक था कार्यकाल, अचानक लिए गए फैसले से उठ रहे कई सवाल
विज्ञापन

रुद्रपुर। एसबीएस डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आरके उभान ने पांच माह पहले ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है। प्राचार्य के अचानक लिए गए इस फैसले से कॉलेज के सभी लोग स्तब्ध हैं। इसको लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। शनिवार को प्राध्यापकों ने उन्हें विदाई दी।
विज्ञापन

प्रो. उभान ने 22 नवंबर 2024 को प्राचार्य पर कार्यभार ग्रहण किया था। कार्यकाल 31 अक्तूबर 2025 तक था। अचानक प्राचार्य ने पांच माह पूर्व ही सेवानिवृत्ति ले ली। अचानक लिए गए इस फैसले से कॉलेज के प्राध्यापक भी स्तब्ध हैं। शनिवार को कॉलेज के न्यू कांफ्रेंस हॉल में विदाई समारोह आयोजित किया गया। वहां पर प्रो. सर्वजीत सिंह, प्रो. हरिश्चंद्र, प्रो. पूनम रौतेला, प्रो. मनोज पांडेय, डाॅ. विकास दूबे, डाॅ. रिछारिया, प्रो. हेमलता सैनी, डाॅ. कमला बोरा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मंजीत सिंह, डाॅ. चंद्रपाल आदि उपस्थित रहे। इधर, कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य का दायित्व राजनीति विज्ञान के प्रो. सर्वजीत सिंह को सौंपा गया है।
विज्ञापन

फोटो :11पी: रुद्रपुर के एसबीएस डिग्री कॉलेज में प्रो. सर्वजीत सिंह को प्रभार सौंपते सेवानिवृत्त प्राचार्य डा. आरके उभान। कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें