उत्तराखंड राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर सत्रह सूत्रीय मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षकों ने बीआरसी में धरना प्रदर्शन कर बीईओ को ज्ञापन सौंपा। संघ अध्यक्ष अरविंद कुमार और सचिव भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है।
इसलिए मजबूरन उन्हें धरने पर बैठना पड़ा है। आठ सितंबर को सभी शिक्षक सामूहिक अवकाश लेकर जिले में आंदोलन के लिए जाएंगे। शिक्षकों ने वेतन विसंगति दूर करने, सीआरपी, बीआरपी पदों का परीक्षा परिणाम घोषित करने, रमसा के शिक्षकों को कोषागार से नियमित वेतन भुगतान कराने, राज्य कर्मियों की भांति एसीपी का लाभ देने, कोटिकरण की विसंगतियों को दूर करने समेत 17 मांगों का ज्ञापन महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा को भेजा गया वहां दीपक चौहान, रजनीश चौहान, पंकज चौहान, सुभाष चंद्र, रफीक अहमद, अनिल कुमार आदि थे।