फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में सात नए मोबाइल टावर लगाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर में नेटवर्क की समस्या से उपभोक्ताओं को जल्द राहत मिलेगी। शहर में हाईस्पीड इंटरनेट की सुविधा के लिए सात नए मोबाइल टावरों का प्रस्ताव तैयार कर हल्द्वानी बीएसएनएल के मोबाइल सेक्शन को भेज दिया है। उम्मीद है कि जल्द स्वीकृति मिलने के बाद शहर में टावर स्थापित करा दिए जाएंगे। फिलहाल शहर में 35 मोबाइल टावर स्थापित हैं।
विज्ञापन

बीएसएनएल अधिकारियों के अनुसार शहर से सटी नई बस्तियों और कॉलोनियों में इंटरनेट की बेहतर सुविधा से लोग वंचित है। गंगापुर रोड पर दक्ष चौराहा से किच्छा हाईवे, श्याम टॉकीज रोड, आवास विकास, रेडिशन के आसपास, कलेक्ट्रेट, सिविल लाइन, इंद्रा कॉलोनी और रम्पुरा के पास हाईस्पीड इंटरनेट की सुविधा से लोग वंचित है। इन क्षेत्रों में टावर लगने से लोगों को सुविधा तो मिलेगी ही साथ ही विभाग के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

- वर्जन
हाईस्पीड इंटरनेट की सुविधा के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। 4 जी टावरों को 5 जी में बदला जाएगा। - अरुण छाबड़ा, एसडीओ, बीएसएनएल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें