फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अपनी नाकामी छिपाने के लिए पहाड़ और मैदान के बीच खाई पैदा कर रहे नेता

Thu, 20 Nov 2025 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
किच्छा में हुए सम्मेलन में बोलते विधायक उमेश कुमार। आयोजक
विज्ञापन
किच्छा। खानपुर विधायक उमेश कुमार ने जल्द ही अपनी नई पार्टी की घोषणा कर मैदान के लोगो की आवाज बुलंद करने का एलान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश को खोखला कर रहे भ्रष्टाचार के कारण 25 साल बाद भी उत्तराखंड अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पाया है। नेता अपनी नाकामी को छिपाने के लिए पहाड़ और मैदान के बीच खाई पैदा कर रहे हैं।
विज्ञापन

राजीव गांधी कम्युनिटी हाल में आयोजित मानवता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक उमेश ने कहा कि उत्तराखंड के गठन पर प्रदेश की जनता ने सोचा था कि अपना राज्य, अपने नेता और अधिकारी होंगे। अच्छी स्वास्थ्य सेवा होगी पर आज कुशासन के कारण उनके ख्वाब चकनाचूर हो गए हैं। सूबे के युवक सरकारी नौकरी तो दूर प्राइवेट नौकरी पाने के लिए जूते घिस रहे हैं।
एक लाख का निवेश करने का दम भरने वाली सरकार ने 36 करोड़ खर्च कर सवा लाख करोड़ के एमओयू का दावा किया। परंतु सात वर्ष बाद भी उद्योग खोजने से नहीं मिल रहे हैं। अपनी नाकामी छिपाने के लिए ऊधमसिंह नगर व हरिद्वार के लोगो को बाहरी बताया जा रहा है। जबकि ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार ही उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का आधार है। सरकारी नौकरी के लिए भर्ती परीक्षा में आठ नंबर का पेपर उस भाषा में लिया जा रहा है जिस भाषा को ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार की जनता ने कभी पढ़ा ही नहीं। इसका सीधा मतलब है मैदान के लोगो को सरकारी नौकरी से दूर रखना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा खानपुर विधानसभा आज पूरे देश में जीरो टालरेंस की विधानसभा है। न वहां का विधायक कमीशन लेता है न लेने देता हैं। इसके लिए वह जनता के सहयोग से बड़ी लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

विधायक उमेश कुमार ने सम्मेलन के बाद कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ से उनके कार्यालय में जाकर मुलाकात की। उसके बाद वह चले गए।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें