रुद्रपुर। चार दिसंबर को राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित होने वाले पंडित रामसुमेर शुक्ल स्मृति समारोह की तैयारियां हो रही हैं। सोमवार को किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला और एडीएम पंकज उपाध्याय ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अतिथियों और लोगों के बैठने की व्यवस्था, मंच, पार्किंग, सुरक्षा की सुविधाओं से संबंधित सभी प्रबंधनों का बारीकी से जायजा लिया।
शुक्ला ने कहा कि तराई के संस्थापक व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित रामसुमेर शुक्ल की पुण्यतिथि पर आयोजित स्मृति समारोह भव्य और ऐतिहासिक होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करेंगे। प्रशासन के सहयोग से कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप से दिया जा रहा है। वहां नारायणपुर सोसाइटी के अध्यक्ष नरेंद्र ठुकराल, मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष नगला सचिन शुक्ला, नीरज खग्गर, मनोज पन्नू, डॉ. मनोज तिवारी मौजूद रहे। संवाद
फोटो-05पी-मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम से पहले निरीक्षण करते पूर्व विधायक व अन्य। स्वयं