फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहल: तुमड़िया डैम में साहसिक पर्यटन की तैयारियां पूरी, जलस्तर घटने का इंतजार; पर्यटन विभाग कर रहा मॉनिटरिंग

Thu, 08 Oct 2026 12:27 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

मालधन के तुमड़िया डैम में साहसिक पर्यटन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जलस्तर कम होते ही डैम में साहसिक खेलकूद शुरू करा दिए जाएंगे। विभाग के अनुसार, इस महीने के अंत तक सैलानी तुमड़िया डैम के शांत और विहंगम पानी में मोटर बोट की सैर का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन
Tumaria Dam - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मालधन के तुमड़िया डैम में साहसिक पर्यटन की तैयारियां पूरी हो गई है। जलस्तर कम होते ही डैम में साहसिक खेलकूद शुरू करा दिए जाएंगे। विभाग की मानें तो इस महीने के अंत तक सैलानी तुमड़िया डैम के शांत और विहंगम पानी में मोटर बोट की सैर का आनंद ले सकेंगे।

वर्तमान में डैम का जलस्तर 844 मीटर है। ऐसे में विभाग जल स्तर के कम होने का इंतजार कर रहा है। पर्यटन विभाग इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर बेहद संजीदा है और हर गतिविधि की बारीकी से मॉनिटरिंग की जा रही है। परियोजना के भव्य शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया है। परियोजना शुरू होने के बाद पर्यटकों को जिम कॉर्बेट और आसपास के जंगलों के करीब एक नया वाटर एडवेंचर डेस्टिनेशन मिल जाएगा। सर्दियों में यहां आने वाले प्रवासी साइबेरियन पक्षी और प्राकृतिक सुंदरता पहले से ही पर्यटकों को खींचती रही है। साहसिक गतिविधियां शुरू होने के बाद यहां सैलानियों को मनोरंजन के अधिक साधन मिलेंगे।

सीएम करेंगे शुभारंभ

विज्ञापन

नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के सांसद अजय भट्ट ने बताया कि यह महत्वाकांक्षी योजना है। रामनगर के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल के आग्रह पर इसे अमलीजामा पहनाया जा रहा है। डैम का जलस्तर कम होने के बाद मुख्यमंत्री यहां मोटर बाइक राइडिंग का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें