खटीमा में अपने परिजनों, कोच के साथ उत्कर्ष प्रताप सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खटीमा। नोजगे पब्लिक स्कूल के कक्षा दस के छात्र उत्कर्ष प्रताप सिंह ने उत्तराखंड क्रिकेट लीग (यूसीएल) में चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। यूसीएल उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन एवं उत्तर प्रदेश क्रिकेट लीग द्वारा आयोजित की गई थी।
देहरादून में आयोजित द्वितीय चरण में उत्कर्ष ने 13 जनपदों से आए 600 बच्चों में अपनी कौशलता दिखाकर यह स्थान हासिल किया है। इसमें प्रत्येक बल्लेबाज को एक ओवर खेलना था। उत्कर्ष ने एक ओवर में एक छक्का, एक चौका लगाकर दस रन बनाकर अपना स्थान सुनिश्चित किया। चयनित खिलाड़ियों को उत्तराखंड क्रिकेट लीग खेलने हेतु देहरादून व जम्मू कश्मीर में बुलाया जाएगा।
चयनित खिलाड़ियों को यहां आईपीएल एवं रणजी प्लेयर्स के साथ खेलने का मौका मिलेगा। सलेक्शन कमेटी में पूर्व रणजी खिलाड़ी शिवराज सिंह चौहान, ऊधमसिंह नगर देहरादून जिले के कोच सम्मलित थे। उत्कर्ष की सफलता पर नोजगे पब्लिक स्कूल की प्रबंध निर्देशिका सुरेंद्र कौर, प्रधानाचार्य आरिफ अल्वी ने उत्कर्ष एवं कोच शिक्षक सुमित घोष को बधाई दी। उन्होंने उत्कर्ष के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।