फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश पांडे की मौत से तराई में भी बढ़ा सियासी पारा

Thu, 11 Jan 2018 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। 
विज्ञापन
गदरपुर में प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
देहरादून में जहर खाकर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल के जनता दरबार में पहुंचने वाले हल्द्वानी के ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडेय की मौत से तराई में सियासी पारा बढ़ गया है। रुद्रपुर सहित जिले के सभी हिस्सों में कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और कृषि मंत्री उनियाल से इस्तीफे की मांग की। रुद्रपुर में कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन


बुधवार को रुद्रपुर के डीडी चौक पर प्रदेश सरकार का पुतला दहन करते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि सरकार के गलत फैसलों के कारण आज कारोबारी आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। कांग्रेस नगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कृषि मंत्री उनियाल से इस्तीफे की मांग की। वहां मीना शर्मा, परिमल राय, बृजेंद्र मंडल, विकास विश्वास, फरीद अहमद मसूरी, ममता रानी, ममता नारंग आदि थे। उधर, रुद्रपुर के इंदिरा चौक पर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। उन्होंने नैतिकता के आधार पर जिम्मेदार कैबिनेट मंत्री को तत्काल हटाने की मांग की। वहां प्रदेश महासचिव तजेंद्र सिंह विर्क, जिलाध्यक्ष राजेंद्र सब्बरवाल, तेजपाल यादव, इमरान अंसारी, मलकीत सिंह, शरीफ अंसारी आदि थे। 

जनता से माफी मांगे प्रदेश सरकार : बेहड़
 पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडे की मौत के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने मृतक के परिवार को 20 लाख रुपये आर्थिक मदद देने की मांग की है। बुधवार को विज्ञप्ति जारी कर बेहड़ ने कहा कि सीएम के ओएसडी जनता दरबार लगाकर जनता को गुमराह कर रहे है। जनता आने वाले लोकसभा चुनाव में इसका जवाब देगी। 
विज्ञापन


केेंद्र सरकार है प्रकाश की मौत की जिम्मेदार:  सुधा जोशी
महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव सुधा जोशी ने प्रकाश पांडे की मौत के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। प्रेस को जारी एक बयान में सुधा जोशी ने कहा कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और कृषि मंत्री सुबोध उनियाल अगर वास्तव में पांडे को श्रद्धांजली देना चाहते हैं तो नैतिकता के आधार अपने इस्तीफे देते हुए स्व. पांडे के परिजनों का लालन पालन करने का जिम्मा उठाएं।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगा
कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता मुख्य बाजार में हजारी लाल पेट्रोल पंप के पास प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने प्रकाश पांडे की मौत के लिए भाजपा सरकार को दोषी ठहराते हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफे मांगा। वहां शैलेंद्र शर्मा, राजेश बाबा, तारक बछाड़, इंद्रपाल संधू, गुरविंदर सिंह विर्क आदि थे। किच्छा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला फूंकते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस्तीफा देने की मांग की। वहां गणेश उपाध्याय, धीरज सिंह रघुवंशी, नगराध्यक्ष चौधरी, भूपेंद्र सिंह आदि थे।

प्रकाश की मौत के लिए भाजपा दोषी सरकार को जिम्मेदार ठहराया
जसपुर खुर्द कोर्ट रोड स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने शोक सभा की और रुद्रपुर के प्रतिष्ठ व्यापारी प्रकाश पांडे के निधन पर शोक व्यक्त किया। वहां साधु सिंह, अमित रस्तोगी, प्रवीन सिंह, मयंक शर्मा आदि थे। जसपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला फूंका। वहां विधायक आदेश चौहान, डॉ शुभचंद, मो. आरिफ आदि थे। बाजपुर में कांग्रेसियों ने शहीद भगत सिंह चौक पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। वहां कांग्रेस ब्लॉकाध्यक्ष अनिल सेन, राजेंद्र बेदी, जगतार सिंह बाजवा, रेशम यादव आदि थे।

इधर, मुलायम यूथ बिग्रेड के प्रांतीय अध्यक्ष अरविंद यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने एसडीएम पेशकार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। वहां राहुल यादव, शिभम, गुलवेज खान, मनीष, शाकिर, अरविंद कुमार आदि थे। सितारगंज में कांग्रेसियों ने मुख्य चौराहे पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। वहां पालिकाध्यक्ष कांता प्रसाद सागर, रामनगीना प्रसाद, हाजी अनवार अहमद, सुरेंद्र सिंह, मुश्ताक अहमद आदि थे।

जिग्नेश मेवाणी के हल्द्वानी आने की सूचना पर अलर्ट
देहरादून के मैक्स अस्पताल में प्रकाश पांडे की मौत की खबर के बाद से ही हल्द्वानी में माहौल गर्माने लगा था। जिले पुलिस को गुजरात के वडगाम से विधायक जिगनेश मेवाणी के दिल्ली से हल्द्वानी पहुंचने की सूचना मिली थी। इस पर एसएसपी डा. सदानंद दाते ने जिले भर की पुलिस को अलर्ट किया। कोतवाली पुलिस के साथ ही सिडकुल चौकी, पंतनगर थाने की पुलिस ने मंगलवार रात से बुधवार दोपहर तक बाहर से आने और हल्द्वानी जाने वाले वाले वाहनों की तलाशी ली, लेकिन जिग्नेश किसी वाहन में नहीं मिले।
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें