एंजल वन एप के माध्यम से दिया झांसा, थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
दिनेशपुर। साइबर ठगों ने शेयर बाजार में अधिक मुनाफे का झांसा देकर एक व्यक्ति से नौ लाख की ठगी कर ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। वार्ड नंबर दो निवासी गोविंद विश्वास ने थाने में तहरीर देकर कहा कि वह शेयर बाजार में निवेश करता है। उसे ऑनलाइन एंजल वन एप के माध्यम से निवेश करने पर अधिक मुनाफा होने की जानकारी मिली थी। इस पर उसने नौ लाख रुपये अलग-अलग किस्तों में एप के माध्यम से विभिन्न खातों में जमा करा दिए थे। उसने कहा कि एंजल वन एप में उसे निवेश की रकम के साथ मुनाफा प्रदर्शित हो रहा है, लेकिन रुपये नहीं निकल रहे हैं। इससे उसे ठगी का अहसास हुआ है।