फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: राम दरबार के साथ निकाली प्रभात फेरी

Mon, 15 Jan 2024 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
नानकमत्ता में प्रभात फेरी में शामिल लोग।-संवाद
विज्ञापन
नानकमत्ता। श्री अयोध्या धाम में श्री राम के बाल विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में राम दरबार के साथ प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी में शामिल भक्तों के राम धुन एवं उद्घोष से नगर राम मय हो गया।
विज्ञापन

सोमवार को खटीमा रोड स्थित मां जगदंबा मंदिर से मंदिर के पुजारी पंडित जग प्रवेश वत्स के पूजा अर्चना के बाद प्रभात फेरी शुरू हुई। श्री राम ध्वजा और भगवान श्री राम दरबार के निकली प्रभात फेरी में शामिल भक्तों के राम भजनों व उद्घोष से नगर राम मय हो गया। प्रभात फेरी नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए मां जगदंबा मंदिर आकर आरती के साथ संपन्न हुई। प्रभात फेरी संयोजक उमेश अग्रवाल ने बताया कि 21 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। वहां प्रेम सिंह टुरना, दया शंकर शर्मा, राम भरोसे लाल, महेंद्र प्रजापति, फिल्म देवी, मीनाक्षी मिश्रा आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें