खटीमा में कौतिक महोत्सव में प्रस्तुति देती गायिका हेमा ध्यानी।- संवाद
खटीमा। उत्तरायणी कौतिक के चौथे दिन लोक कलाकारों ने धूम मचाया। लोक गायिका हेमा ध्यानी ने ओ भिना कसकै जानू द्वारहाटा, हिल मां चांदी को बटन... आदि गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। कुसुम वर्मा और उसके साथी ने मधुलि हिट दगाड़ पर कुमाऊंनी लोक नृत्य प्रस्तुत किया। गायक आनंद कोरंगा ने बामू न्योलि, आजकल का लड़कियां क्या जींस पैरेली आदि गीतों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
गायक सूरज प्रसाद ने भी हिंदी भजनों की प्रस्तुति दी। महिला कीर्तन मंडलियों की ओर से शगुन आंखर गीत गाए गए। रेनू उपाध्याय ने सुरीले सुमधुर स्वर में सरस्वती वंदना का वाचन किया। पलक और पीहू ने लोक नृत्य प्रस्तुत किया। वैभव उपाध्याय के तबले की थाप पर और वैष्णवी उपाध्याय ने भी प्रस्तुति दी। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रस्तुतियां दीं। वहां टीएस खाती, भुवन भट्ट, बीएस मेहता, केडी भट्ट, किशन सिंह किन्ना, राजेंद्र सिंह मिताड़ी, मनोज कन्याल, घनश्याम सनवाल आदि थे। संवाद