फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नौ घंटे गुल रही बिजली, इन्वर्टर भी हुए ठप

Tue, 07 Oct 2025 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर। लॉपिंग और सुधार कार्य के चलते 132 केवी विद्युत उपकेंद्र काशीपुर से नगर क्षेत्र में नौ घंटे बिजली गुल रही। हालांकि ऊर्जा निगम की ओर से इसकी सूचना पहले ही दे दी गई थी। नौ घंटे बिजली गुल होने की वजह से लोगों के इन्वर्टर तक ठप हो गए जिसके कारण उन्हें अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।

132 केवी विद्युत उपकेंद्र में लॉपिंग व सुधार कार्य किया जा रहा है। इसके लिए ऊर्जा निगम की ओर से सोमवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक शटडाउन लिया गया था। लॉपिंग व सुधार कार्य के काम में बारिश की वजह से व्यवधान हुआ। इस वजह से एक घंटे अतिरिक्त समय लग गया। इधर बिजली आपूर्ति बाधित होने से नगर क्षेत्र में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश होने पर मौसम ठंडा होने की वजह से लोगों को गर्मी का सामना नहीं कर पड़ा। एसडीओ नगर महक मिश्रा ने बताया कि लॉपिंग व सुधार कार्य के चलते शटडाउन लिया गया था। कार्य पूर्ण होने के बाद शाम छह बजे विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरीय क्षेत्र में दिनभर बाधित रही बिजली

बाजपुर। नगरीय क्षेत्र में सोमवार को दिनभर बिजली गुल रही। इससे व्यापारियों सहित अन्य लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उर्जा निगम के ईई विवेक कांडपाल ने बताया कि दीपावली त्योहार को लेकर बिजली आपूर्ति 33/11 केवी उपसंस्थानों से पोषित 11केवी और 33केवी पोषकों के अनुरक्षण कार्य के लिए शटडाउन लिया गया था। इससे बाजपुर, केलाखेड़ा नगरीय क्षेत्र सहित अन्य इलाकों में बिजली आपूर्ति दिनभर बाधित रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें