संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। अल्पसंख्यक वर्ग के गरीब लोगों के जीविकोपार्जन के लिए सरकार 10 लाख रुपये तक धनराशि उपलब्ध करा रही है।
इसमें बस लाभार्थी 15 फीसदी अंश होगा। इस धनराशि से अल्पसंख्यक वर्ग के लोग अपने स्वरोजगार कर सकते हैं।
अल्पसंख्यक स्वरोजगार योजना सिख व मुस्लिम समुदाय के व्यक्तियों को स्वयं का व्यवसाय शुरू करने में मदद करती है। इसमें वित्तीय सहायता (अनुदान और ऋण), कौशल विकास और मार्केटिंग सहायता शामिल होती है।
यह योजना छोटे और पारंपरिक व्यवसायों को बढ़ावा देती है और इसका उद्देश्य बेरोजगारी कम करना और अल्पसंख्यकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
अल्पसंख्यक युवाओं को विभिन्न आधुनिक और पारंपरिक व्यवसायों में प्रशिक्षित किया जाता है ताकि, वे बाजार की मांग के अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकें या स्वरोजगार शुरू कर सकें। योजना के तहत इसके लाभार्थियों को अधिकतम 10 लाख तक की सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
इसमें 25 फीसदी हिस्सा सरकार अनुदान के रूप में देती है तो 15 फीसदी लाभार्थी अंश होता है। बाकी के 60 फीसदी बैंक ऋण के रूप में उपलब्ध कराया जाता है।