गदरपुर। नगर में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से नाराज व्यापारियों की मांग का असर हुआ है। बिजली विभाग ने समस्या के निदान के लिए नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। आवास विकास फीडर और सकैनिया रोड फीडर को भी अलग-अलग कर व्यवस्था को सुदृढ़ करने का प्रयास किया है।
बीती 21 मई को व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग के एसडीओ प्रकाश शाह से मुलाकात कर भीषण गर्मी के बीच बार-बार हो रही बिजली कटौती पर नाराजगी जताई थी।
बताया था कि पावर हाउस में लगा एक ट्रांसफार्मर लंबे समय से खराब होने के कारण पूरे सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। बार-बार फाल्ट होने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या बनी है।
व्यापारियों ने खराब ट्रांसफार्मर को बदलने और दोनों फीडर का संचालन अलग-अलग करने की मांग की थी। एसडीओ शाह ने बताया कि शुक्रवार को व्यापारियों की मांग पर अमल करते हुए नया ट्रांसफार्मर चालू कर फीडर अलग कर दिए हैं। व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष पंकज सेतिया, मनीष फुटेला, राजकुमार कुब्बा, रजत गाबा, सचिन बत्रा और विजय सिडाना ने समस्या का निदान होने पर विभाग का आभार जताया है। संवाद