फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जयनगर, छतरपुर में चार घंटे बिजली गुल

Sun, 29 Jun 2025 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लो वोल्टेज के साथ ही विद्युत आपूर्ति की समस्या सामने आने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है, लेकिन यहां यह आदेश बेअसर होता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के नजदीक जयनगर, छतरपुर क्षेत्र में लोगों को रात में भी बिजली नहीं मिल रही है। लगातार लो वोल्टेज की समस्या सामने आ रही है।
जयनगर और छतरपुर की करीब पच्चीस हजार से अधिक आबादी ने शुक्रवार की रात भी लगातार चार घंटे तक बिजली संकट का सामना किया। इलाके में रात करीब सवा आठ बजे बिजली गुल हो गई थी। रात 9:28 बजे बिजली आई। 9:34 बजे फिर बिजली गुल हो गई। रात 10:05 बजे बिजली आई, लेकिन वोल्टेज लो हो गई। 10:25 बजे फिर बिजली गुल हो गई।
11:34 बजे लो वोल्टेज के साथ बिजली बहाल हुई। 11:40 बजे फिर बिजली गुल हो गई। 11:40 में लो वोल्टेज के साथ बहाल हुई। रात 12:06 बजे फिर बत्ती गुल हो गई। रात 12:18 बजे बिजली बहाल हुई, जो शनिवार सुबह तक टिकी रही। बिजली न होने से लोगों ने 35 डिग्री तापमान के बीच शुक्रवार की रात काटी। शनिवार की सुबह नौ बजे बाद एक बार फिर बिजली गुल होने का सिलसिला शुरू हो गया था। यूपीसीएल डिविजन के अधिकारी जयनगर, छतरपुर के फीडर की लंबाई अधिक होने से दिक्कत का हवाला देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें