फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर-हल्द्वानी रेलवे फाटक पर भरे गड्ढे, सरपट दौड़े वाहन

Mon, 04 May 2026 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। रुद्रपुर-हल्द्वानी हाईवे पर रेलवे फाटक के पास सफर को जोखिम भरा बना रहे गड्ढों को आखिरकार भर दिया गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने मरम्मत कार्य कर वाहन चालकों को बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन

बीते एक मई के अंक में रुद्रपुर-हल्द्वानी हाईवे पर अनदेखी के गड्ढे शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। इसमें बताया गया था कि किस तरह रेलवे फाटक के पास गड्ढे सड़क हादसों को न्योता दे रहे हैं। खबर छपने के बाद डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने मामले को गंभीरता से लिया और अधिकारियों को तत्काल सड़क दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे।
टूट रही थीं गाड़ियां, रपट रहे थे वाहन
रेलवे पटरी के ठीक पास सड़क बुरी तरह बदहाल थी। गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालक रपटकर चोटिल हो रहे थे और भारी वाहनों व कारों के सस्पेंशन को नुकसान पहुंच रहा था। रेलवे फाटक खुलने के बाद गड्ढों की वजह से लंबा जाम लग रहा था जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब गड्ढों को पाटने के बाद हाईवे पर ट्रैफिक की रफ्तार सुगम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें