फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हल्दुआ साहू-बाबरखेड़ा लिंक मार्ग के गड्ढों और धूल ने बढ़ाई परेशानी

Mon, 08 Dec 2025 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। हल्दुआ साहू-बाबरखेड़ा लिंक मार्ग के गड्ढों और धूल ने ग्रामीणों की परेशानी को बढ़ा दिया है। पिछले चार साल से लोग इस मार्ग की समस्या से परेशान हैं। ग्रामीण अब मार्ग का निर्माण चाहते हैं। शीघ्र मार्ग निर्माण नहीं होने पर उन्होंने सरकार को आंदोलन के लिए चेताया है।
विज्ञापन

हल्दुआ साहू की ग्राम प्रधान पूजा नारंग ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को 10 सितंबर 2025 को रुद्रपुर में एक पत्र सौंपा था। उन्होंने मंत्री को बताया था कि हल्दुआ साहू-बाबरखेड़ा के छह किमी लिंक मार्ग को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत वर्ष 2020 में निर्मित किया गया था। आरोप है कि घटिया निर्माण सामग्री से बना मार्ग एक वर्ष में खराब हो गया। शिकायत के बाद भी अधिकारियों ने मार्ग निर्माण की कोई सुध नहीं ली।

हादसों का खतरा
मार्ग में गहरे गड्ढे होने से धूल उड़ रही है। इससे बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। इन गड्ढों में अब पानी भर जाता है। आम लोगों के साथ ही गर्भवती महिलाएं व विद्यार्थियों को स्कूल जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंत्री ने इस पर पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता को 15 सितंबर तक मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करा कर कार्य की वीडियो उन्हें भेजने के निर्देश दिए थे लेकिन तीन माह बाद भी सड़क का निर्माण नही हुआ। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन




भारी वाहनों के हिसाब से मार्ग का नया डिजाइन तैयार किया जा रहा है। इसी डिजाइन के लिए यूआरआरडीए देहरादून मुख्यालय को डीपीआर बनाकर भेजी गई है। धनराशि स्वीकृत होते ही डिजाइन बनाकर मार्ग निर्माण के लिए शासन को डीपीआर भेजी जाएगी। मार्ग निमार्ण में लगभग चार करोड़ रुपये की लागत का अनुमान है।
विज्ञापन

-फरहान खान, ईई, पीएमजीएसवाई, हल्द्वानी


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें