फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अराजक तत्वों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन होगा

Mon, 08 Dec 2025 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गूलरभोज/दिनेशपुर। विधायक अरविंद पांडे ने कहा कि दस महीने पहले बुक्सा समाज के आराध्य राजा जगत देव की प्रतिमा को खंडित करने वालों को आज तक पुलिस नहीं पकड़ पाई। उन्होंने कहा कि इससे पुलिस की कार्यप्रणाली का पता चलता है। कहा कि जल्द ही पुलिस ने अराजक तत्वों को गिरफ्तार नहीं किया तो बुक्सा समाज के सहयोग से उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी स्वयं पुलिस प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

रविवार को दलपुरा के डलबाबा मंदिर के पास राजा जगतदेव स्मारक स्थल पर विधायक पांडे दो घंटे के सांकेतिक धरने पर बैठे थे। इसी के साथ क्षेत्र के कोपा छिद्दा, कोपा कृपाली, तिलपुरी, खेमपुर आदि कई बुक्सा बहुल गावों में स्थित देव स्थल (थान) पर समाज के लोगों ने बैठकर धरने को समर्थन दिया और नारेबाजी कर प्रतिमा को खंडित करने वाले अराजक तत्वों की गिरफ्तारी की मांग की। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
दिनेशपुर के खटोला नंबर दो गांव में भी आक्रोशित बुक्सा समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि नई प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। इस मौके पर अरुण सिंह, वचन सिंह, कमलेश देवी, शकुंतला देवी, जसपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, बसंत सिंह,भूप सिंह, विनोद सिंह, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन





26 दिसंबर को होगा भव्य आयोजन

विधायक अरविंद पांडेय ने कहा कि आगामी 26 दिसंबर को राजा जगत देव की प्रतिमा के स्थापना दिवस पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें बुक्सा समाज के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे। उन्होंने विकास प्राधिकरण को भी संबोधित करते हुए कहा कि राजा जगत देव की प्रतिमा स्थापना दिवस 26 दिसंबर से पहले नवनिर्मित अष्टधातु की मूर्ति को स्थापित कर देना चाहिए जिससे स्थापना दिवस को भव्य स्वरूप दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें