फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची सड़क पर नाली और कूड़े की दुर्गंध से लोग परेशान

विज्ञापन
सितारगंज वार्ड दो में कच्ची सड़क के बीच से गुजरता घरों का गंदा पानी। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। नगर पालिका के वार्ड दो में सड़क और नालियों का बुरा हाल है। गंदगी के ढेर सड़क पर लगने से दुर्गंध के कारण लोगों का जीना मुहाल है। वहीं, कई बुजुर्ग सरकार की पेंशन योजना से भी वंचित हैं।
विज्ञापन

वार्ड दो में नहर से सटी एक कॉलोनी में वर्षों से नगरवासी रह रहे हैं लेकिन सड़क नहीं बनने से घर का गंदा पानी कच्चे रास्ते के बीचोंबीच बह रहा है। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के सामने सड़क पर कूड़े का ढेर जमा होने से सारा दिन स्कूली बच्चों और आसपास के लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि नगर पालिका के साथ ही प्रशासन से कच्ची सड़क के निर्माण की मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक सड़क नहीं बनाई गई। इसके अलावा कूड़ा सड़क पर डालने की शिकायत भी की और कूड़ादान लगाने की मांग रखी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बरसात के दिनों में कच्चे रास्ते से गुजरना भी दूभर हो जाता है।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के सामने कूड़े का ढेर पड़ा रहता है। बरसात में पानी भरता है। इससे दुर्गंध भी फैली रहती है। कई बार कूड़ा रहने से भी सारा दिन असुविधा होती है। नगर पालिका से भी शिकायत करने पर भी कोई इंतजाम नहीं हुए। सड़क पर कूड़ा न डाला जाए।
विज्ञापन

-हसमत अली बब्बू।
सड़क न बनने से इसी कच्चे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। घरों का गंदा पानी भी सड़क पर बह रहा है। वार्ड सभासद से सड़क बनाने की मांग की गई लेकिन अभी तक सड़क नहीं बनी है।
-तरुण गुप्ता।
60 वर्ष की आयु हो चुकी है। प्रशासन से कई बार पेंशन की गुहार लगाई लेकिन सरकार की पेंशन योजना का लाभ नहीं दिया गया। सरकार की तरफ से मिलने वाली मुफ्त इलाज की सुविधा भी नहीं मिली। पालिका की ओर से पेंशन व स्वास्थ्य लाभ भी दिलाया जाए।
विज्ञापन

-सुबरातन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें