फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के बहाने धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़

विज्ञापन
काशीपुर में पत्रकारों से वार्ता करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कोरोना के बहाने राज्य सरकार धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा बड़ी-बड़ी चुनाव रैलियां करती हैं जिनमें कोरोना के दिशानिर्देशों का खुला उल्लंघन होता है। महाकुंभ की अवधि सीमित कर लोगों की आस्था पर चोट पहुंचा रही है।
विज्ञापन

कटोराताल स्थित छावनी में बुधवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि विभिन्न प्रदेशों में होने वाले चुनावों में भाजपा नेता और खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़ी-बड़ी रैली कर रहे हैं। रैलियों में कोरोना के दिशानिर्देशों का मखौल उड़ाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुंभ में होने वाले विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। खुद एक केंद्रीय मंत्री भी कुंभ की व्यवस्थाओं को लेकर अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा कर चुके है।
कहा कि सरकार ने गैस और पैट्रोलियम पदार्थों की बेतहाशा मूल्य वृद्धि कर आम जनता की कमर तोड़ दी है। वहां पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, जसपुर विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक रणजीत सिंह, संदीप सहगल, मुक्ता सिंह, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, इंदुमान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें