फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबामा के विरोध में काश्ाीपुर में भी लगे पोस्टर

Sat, 24 Jan 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को मुख्य अतिथि बनाने के विरोध में काशीपुर में भी कई स्थानों पर पोस्टर चस्पा किए गए, लेकिन पुलिस और खुफिया विभाग को इसकी भनक नहीं लगी।
विज्ञापन


 विभिन्न मजदूर संगठन, ट्रेड यूनियनों ने बराक ओबामा के विरोध में पोस्टर लगाने के साथ ही 24 जनवरी को रुद्रपुर में विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया था। इसके बाद से खुफिया और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट था।  बीते बुधवार की रात रुद्रपुर में बराक ओबामा के विरोध में पोस्टर लगाते दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। साथ ही उनके खिलाफ उत्तराखंड सार्वजनिक संपति विरुपण अधिनियम 2003 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था।

इधर, शुक्रवार को काशीपुर के मुरादाबाद रोड और बाजपुर में सार्वजनिक स्थानों के साथ ही सरकारी संपतियों पर भी बराक ओबामा के विरोध में पोस्टर चस्पा कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें