फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दरकी सड़क को ठीक करने का कार्य शुरू

Fri, 28 Feb 2025 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नैनीताल हाईवे पर दरकी सड़क की मरम्मत की कवायद शुरू हो गई है। सड़क पर दरार और गड्ढे होने से हादसे का खतरा उत्पन्न हो रहा था। अमर उजाला ने प्रमुखता से समस्या को उठाया गया था।
विज्ञापन

एनएच 109 पर सिडकुल के पारले चौक के पास करीब सात स्थानों में सड़क पर दरार आ गई थी। इससे इन स्थानों पर गड्ढे हो गए थे। वाहन संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। दोपहिया वाहन रपट रहे थे। जिस स्थान पर सड़क पर दरारें आई थीं। उसके पास निर्माणाधीन रिंग रोड का ओवर ब्रिज बन रहा है। इस वजह से हल्द्वानी, पंतनगर मोड़ से नगर में आने वाले वाहनों को सिडकुल की तरफ डायवर्ट किया गया है।
सड़क दरकने पर अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में नेशनल हाईवे पर आई दरार, गड्ढों से खतरा शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। एनएचएआई के साइट इंचार्ज तुषार गुप्ता ने बताया था कि सड़क को ठीक करा दिया जाएगा। एनएचएआई ने बृहस्पतिवार से दरकी सड़क को ठीक करने का काम शुरू कर दिया है। सड़क जल्द दुरुस्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें