पंतनगर। केंद्रीय औषधि एवं सगंध पौधा संस्थान (सीमैप) का किसान मेला सोमवार को आयोजित किया जाएगा। मेले में उत्तराखंड समेत पांच प्रदेशों और नेपाल के 1500 किसान हिस्सा लेंगे।
सीमैप के प्रभारी वैज्ञानिक डाॅ. आरसी पडलिया ने बताया कि केंद्र में सुबह नौ से शाम चार बजे तक होने वाले मेले में किसान-वैज्ञानिक परिचर्चा, औषधीय, सगंध पौधों का प्रदर्शन, गुलाब जल व अगरबत्ती बनाने पर प्रशिक्षण, औषधीय और सगंध पौधों की बिक्री की जाएगी।
मेले में औषधीय-सगंध पौधों से संबंधित नवीनतम कृषि प्रसंस्करण तकनीकों और औषधीय पौधों पर चर्चा होगी। डाॅ. सौदान सिंह, डाॅ. संजय कुमार, डाॅ. राजेश कुमार वर्मा, डाॅ. मनोज सेमवाल, डाॅ. श्रीकेश भींसे, डाॅ. आरके उपाध्याय, डाॅ. वेंकटेश केटी, डाॅ. दिपेंद्र कुमार डाॅ. अमित चौहान किसानों को जानकारी देंगेे।