फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: शादी समारोह में युवकों ने की जमकर तोड़फोड़, हंगामा

Sun, 09 Feb 2025 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। गांव बैंतखेड़ी में शादी समारोह में आए बाइक सवार युवकों ने जमकर तोड़फोड़ की। टेंट का सामान तहस-नहस कर दिया। आरोप है कि युवक फायर कर धमकी देते हुए भाग गए। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

गांव बैंतखेड़ी निवासी चंदा सिंह के बेटे की बरात शनिवार को रामनगर के गांव थारी गई है। बरात अभी वापस नहीं लौटी थी कि रात पौने दस बजे पांच बाइकों पर सवार होकर कुछ युवक आ धमके। आरोपियों ने घर के आगे लगे टेंट में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। इससे हंगामा हो गया। तोड़फोड़ में कुर्सी टूट गई। टेंट का अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पास में खड़ी दो बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है युवक फायर कर भाग गए। बताते हैं कि घर में केवल महिलाएं ही थी। खबर मिलते ही बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी कविंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि पुलिस को मौके से कोई खोखा नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार बीते शुक्रवार को दो पक्षों के बीच पुराने मामले में विवाद हुआ था। इसमें चंदा सिंह ने शनिवार सुबह दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश थी।

इधर सीओ विभव सैनी ने बताया कि बाइक सवार युवकों के शादी समारोह में जाकर तोड़फोड़ करने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। प्रथम दृष्टया जांच फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शांति भंग करने वालो को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें