फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: डायट में बनेगी अंग्रेजी भाषा प्रयोगशाला

Fri, 31 Jan 2025 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में अंग्रेजी भाषा की प्रयोगशाला की स्थापना होगी। शासन की मंजूरी के बाद डायट प्रशासन ने प्रयोगशाला स्थापित करने की कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीएलएड प्रशिक्षुओं और शिक्षकों के लिए प्रयोगशाला मददगार साबित होगी। इससे वे अंग्रेजी भाषा में दक्ष होंगे। साथ ही डीएलएड प्रशिक्षु और शिक्षक प्रयोगशाला में सीखे गए गुर का प्रयोग शिक्षण में करेंगे। प्रयोगशाला का अप्रत्यक्ष लाभ सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा। इसी उद्देश्य से डायट में अंग्रेजी भाषा प्रयोगशाला की स्थापना की जा रही है।
डायट के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि अंग्रेजी भाषा प्रयोगशाला को शासन से मंजूरी मिल गई है। प्रयोगशाला स्थापित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके बाद प्रयोगशाला स्थापित करने का काम शुरू हो जाएगा। प्रयोगशाला के माध्यम से अंग्रेजी भाषा को सुनने, बोलने, पढ़ने और लिखने के कौशल को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। प्रयोगशाला में ऑडियो और वीडियो की सुविधा रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें