फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जीजीआईसी किच्छा का होगा कायाकल्प सुदृढ़ होगी स्कूल की शिक्षण व्यवस्था

Mon, 26 May 2025 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जीजीआईसी किच्छा में लगभग छह करोड़ की लागत से 12 नए कक्ष और मीटिंग हॉल का निर्माण होगा। इसके साथ ही पुराने 19 कमरों की पूरी मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन

जीजीआईसी किच्छा में करीब 1350 छात्राएं पढ़ती हैं। यहां पुराने 19 कमरों में शिक्षण व्यवस्था संचालित है। स्कूल में 34 कमरों की आवश्यकता है। पर्याप्त कमरे नहीं होने के चलते कक्षा कक्षों में मजबूरन 40 के मानक के बजाय 65 से अधिक छात्राएं बैठाई जाती हैं।
इस पर शासन ने इस बालिका इंटर कॉलेज के कायाकल्प के लिए छह करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। नए निर्माण के साथ ही पुराने सभी शिक्षण कक्षों की मरम्मत कराई जाएगी। बीईओ सावेद आलम ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार जीजीआईसी किच्छा का पूरी तरह से कायाकल्प हो जाएगा। नए कक्ष बनने से जहां कक्षाएं समुचित संचालित होंगी तो पुराने भवन भी चमक जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें