फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बैंक एजेंट बताकर हड़पे डेढ़ लाख

Fri, 18 Mar 2016 12:19 AM IST
ऊधम सिंह नगर ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्राइवेट बैंक का एजेंट बताकर दो लोगों ने एक व्यक्ति से किश्त जमा करने के लिए ली गई डेढ़ लाख की रकम हड़प ली। जब बैंक ने किश्त नहीं चुकता करने का नोटिस थमाया तो पीड़ित के होश उड़ गए। उसने दोनों से रकम के बारे में पूछा तो वे उल्टा धमकाने लगे। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 
विज्ञापन


  कोतवाली में दी तहरीर में ग्राम धूमखेड़ा नानकमत्ता निवासी मंजीत सिंह ने कहा है कि उसने वर्ष 2012 में एक प्राइवेट बैंक से छोटा हाथी फाइनेंस कराया था। फाइनेंस कराने में अरविंद निवासी वार्ड नंबर 5 खेड़ा और शाहिद कुरैशी आदर्श कालोनी ने उसकी मदद की थी।
दोनों ने खुद को बैंक का एजेंट बताया था।
वह लगातार बैंक की किश्त चुकाते रहे। बीते अगस्त में बैंककर्मी उसके पास आए और उन्होंने कहा कि उसे बैंक को अभी 1 लाख 80 हजार रुपये की रकम चुकानी है। अगर वह एक मुश्त राशि का भुगतान करेगा तो उसे 30 हजार रुपये की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

जिसके बाद उसने अपनी जमीन गिरवी रखकर दो लाख रुपये लिए। बीते 17 अगस्त को उसने एजेंट अरविंद और शाहिद को डेढ़ लाख रुपये की राशि बैंक में जमा करने को दे दी। कुछ समय पहले बैंक ने किश्त जमा नहीं करने का नोटिस दिया तो वह चौक गया।
जब उसने अरविंद और शाहिद से संपर्क साधा तो वे गाली-गलौच कर पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। बैंककर्मियों ने भी दोनों को अपना एजेंट मानने से इनकार कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों अरविंद और शाहिद के खिलाफ धारा 420, 504,506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें