फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया पोषण माह, गोदभराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम हुए

Tue, 15 Sep 2026 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। बाल विकास परियोजना जसपुर शहर के अंतर्गत नौवें पोषण माह के तहत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोदभराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के साथ स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान गर्भवतियों और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य व पोषण पर जोर दिया गया। महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार लेने व बच्चों को उम्र के अनुसार उचित और संतुलित आहार देने की जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं ने साफ-सफाई और स्वास्थ्य संबंधी आदतों को अपनाने के लिए भी जागरूक किया। परियोजना की सुपरवाइजर अंजू रानी, यासमीन जहां व ब्लॉक समन्वयक मनीष कुमार ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पोषण माह के उद्देश्यों के अनुरूप गतिविधियां संचालित करने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के निर्देश दिए।
बच्चों के स्वास्थ्य व खानपान के प्रति किया जागरूक
खटीमा। राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र जमौर में जागरूकता पोषण अभियान चलाया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य व खानपान के प्रति जागरूक किया। गर्भवतियों की गोद भराई भी की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता देवी ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि गर्भवती जब स्वस्थ रहेगी तभी उसका शिशु भी स्वस्थ होगा। इसके लिए उन्हें पौष्टिक व स्वच्छ भोजन करना अनिवार्य है। उन्हाेंने महिलाओं को बाल विकास विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। वहां पर रेशमा, शबनम, रेशमा, सविता, जैबूनिशा, विद्यावती, वंदना, सरिता, गीता, शमा परवीन आदि थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें