फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: काशीपुर में बढ़ा प्रदूषण, एक मई के बाद लगातार एक्यूआई में दर्ज की गई बढ़ोतरी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक। 
विज्ञापन
काशीपुर। काशीपुर की हवा में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। पिछले एक सप्ताह में हवा में प्रदूषण के कण सामान्य से अधिक पाए गए हैं।
विज्ञापन


काशीपुर स्थित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी नरेश गोस्वामी ने बताया कि एक मई को काशीपुर की हवा सामान्य थी। इसमें एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) की स्थित 98 दर्ज की गई थी। इसके बाद प्रदूषण के कणों में बढ़ोतरी हुई। दो मई को 107, तीन मई को 127, चार मई को 110, पांच मई को 111 और छह मई को एक्यूआई 159 दर्ज किया गया। सात मई को भी स्थिति ऐसी ही रही। इसका मुख्य कारण हवा में धूल के अधिकता को माना जा रहा है।
विज्ञापन

-

मुख्यालय से मांगी गई रिपोर्ट

राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के देहरादून स्थित मुख्यालय से सभी जनपदों के कार्यालयों से अपने-अपने जिलों में हवा में बढ़ रहे प्रदूषण की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। सभी क्षेत्रीय कार्यालय को भी इस मामले में रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया है। काशीपुर के क्षेत्रीय अधिकारी गोस्वामी ने बताया कि काशीपुर व आसपास के क्षेत्र में जंगलों की आग का कोई प्रभाव नहीं है। इसलिए यहां जंगलों की आग के कारण हवा में प्रदूषण का किसी तरह का प्रभाव नहीं देखा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें