फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तराई में विकास कार्याें के नाम पर श्रेय लेने सियासत

Fri, 20 Feb 2026 02:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। विकास कार्याें के नाम पर श्रेय लेने की नई सियासत शुरू हो गई है। त्रिशूल चौक पर शिलापट के बाद अब तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण के लिए विधायक तिलकराज बेहड़ और मेयर विकास शर्मा आमने-सामने हैं। दोनों बजट जारी होने को अपनी उपलब्धि बता रहे हैं। मेयर ने बाकायदा तीनपानी के पास पहुंचकर एक कार्यक्रम आयोजित कर दिया, जहां उनका लोगों ने स्वागत कर सियासत को और बढ़ा दिया।
विज्ञापन

14 फरवरी को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर में पहुंचकर त्रिशूल चौक का लोकार्पण किया था। नगर निगम की ओर से बनाए गए इस चौक को लेकर सियासत शुरू हो गई थी। मेयर ने इसे अपनी बड़ी उपलब्धि बताई और कहा कि रुद्र की नगरी को आध्यात्मिक केंद्र बनाया जाएगा। त्रिशूल के बाद डीडी चौक पर डमरू बनेगा।
इधर, स्थानीय विधायक शिव अरोरा ने इसे अपनी चुनावी उपलब्धि बता दिया। कहा कि उन्होंने चुनाव के दौरान यहां पर त्रिशूल चौक बनाने का एलान किया था। वहीं शिलापट पर नाम को लेकर भी प्रोटोकाल का अडंगा लगाया गया। एक शिलापट को 24 घंटे में पोतना पड़ गया। यह मामला थमा ही था कि तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण के लिए शासन से 104.89 लाख की पहली किश्त जारी होते ही फिर राजनीति शुरू हो गई।
विज्ञापन

मेयर ने इसे अपनी और किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने अपनी उपलब्धि बताया है। विधायक का कहना है कि फुलसूंगा वार्ड एक उनकी विधानसभा में आता है। तीनपानी डैम पर जल निकासी दुरुस्त नहीं होने के कारण बरसात में पानी ओवरफ्लो होने से आसपास की कई कॉलोनियों में जलभराव हो जाता था। उन्होंने यह मुद्दा शासन स्तर पर उठाया। जहां से से मांग पूरी हुई।
रुद्रपुर मेयर विकास शर्मा का कहना है कि उन्होंने लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखकर सीएम को खटीमा में इस मामले से रूबरू कराया था। सीएम ने प्रशासन का तत्काल इसका प्रस्ताव बनाने के आदेश दिए थे। उनके अनुरोध पर सीएम ने पुनर्निर्माण के लिए बजट जारी किया है।

सितंबर 2025 में खटीमा में सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर इस समस्या को प्रमुखता से उठाकर डैम के पुनर्निर्माण का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री ने तुरंत मामले में जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए थे। -विकास शर्मा, मेयर रुद्रपुर।

हर काम में राजनीति करना ठीक नहीं है। जहां पर काम के लिए बजट जारी हुआ है वह मेरी विधानसभा में आता है। विधायक होने के नाते लोगों की समस्या को दूर करने के लिए शासन को पत्राचार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें