फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अतिक्रमण नोटिस पर सियासत तेज, कांग्रेस ने प्रशासन पर साधा निशाना

Wed, 25 Feb 2026 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
गदरपुर में पत्रकारों से वार्ता करते कांग्रेस नगर अध्यक्ष। संवाद
विज्ञापन
गदरपुर। अतिक्रमण के मुद्दे पर नगर की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अरोरा ने विधायक अरविंद पांडेय को दिए गए अतिक्रमण नोटिस के मामले में प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में सिद्धार्थ अरोरा ने कहा कि प्रशासन ने विधायक को अतिक्रमण हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया था, लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि मामला आपसी मिलीभगत का प्रतीत होता है और इसमें राजनीति की जा रही है। अरोरा ने कहा कि यदि प्रशासन कार्रवाई करने में सक्षम नहीं है तो कांग्रेस स्वयं सहयोग को तैयार है। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या जनप्रतिनिधियों के लिए कानून अलग और आम जनता के लिए अलग है। उन्होंने मांग की कि प्रशासन शीघ्र अतिक्रमण हटाकर निष्पक्षता साबित करे। मामले को लेकर नगर की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें