फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने गंगापुर में चलाया घर-घर कांग्रेस, बूथ-बूथ कांग्रेस अभियान

विज्ञापन
काशीपुर के ग्राम गंगापुर में ग्रामीणों से संपर्क करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
नगर व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से कार्यकर्ताओं ने ग्राम गंगापुर गोंसाई में घर-घर कांग्रेस, बूथ-बूथ कांग्रेस अभियान शुरू किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काले कृषि कानूनों का समर्थन करने के लिए भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा को घेरा।
विज्ञापन

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने कहा कि चार बार विधायक चुने गए चीमा की जीत में अन्य समाजों के अलावा सिक्ख समाज की अहम भूमिका है। सिक्ख समाज के अधिकतर लोग खेती पर आधारित हैं। तीनों कृषि कानूनों से उनका नुकसान हो रहा है लेकिन विधायक चीमा विरोध करने की बजाय कृषि कानूनों की हिमायत करने में जुटे हैं।
कार्यकर्ताओं ने विधायक चीमा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें काशीपुर विस क्षेत्र की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार ठहराया। इस दौरान गंगापुर के कई लोगों ने कांग्रेेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क कर ग्रामीणों को कांग्रेस विचारधारा से अवगत कराया। उन्होंने पंफ्लेट बांटकर कांग्रेस शासन के दौरान हुए विकास कार्यों से भी लोगों को अवगत कराया। वहां प्रीत बम, इंदर सिंह एड, सचिन नाडिग, मुशर्रफ हुसैन, विकास कौशिक, मतलूब हुसैन, जगदीश पनेरु, डॉ. रमेश कश्यप, सुभाष पाल, नितिन कौशिक राजू छीना, रवि ढींगरा, राशिद फारुकी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें