शक्तिफार्म में रोड शो करते विधायक सौरभ बहुगुणा।
- फोटो : SITARGANJ
शक्तिफार्म। लगातार दूसरी बार विधानसभा चुनाव जीतने के बाद शुक्रवार को पहली बार यहां पहुंचने पर समर्थकों ने विधायक सौरभ बहुगुणा का जोरदार स्वागत किया। ढोल, नगाड़े और बाजे-गाजे के साथ विभिन्न गांवों में रैली निकालकर सौरभ ने लोगों का आभार जताया।
अरविंदनगर, राजनगर, निर्मलनगर, गुरुग्राम, बसगर, तिलियापुर, पिपलिया, देवनगर, बैकुंठपुर, गोविंदनगर, रूदपुर, सुरेंद्रनगर, टैगोरनगर आदि गांव में निकली रैली में शामिल सैकड़ों समर्थक नाचते-गाते चल रहे थे। समर्थकों ने एक-दूसरे को गुलाल से सराबोर कर खुशी मनाई। विधायक सौरभ ने कहा कि जनता ने उन्हें पुन: आशीर्वाद देकर सेवा करने का मौका दिया है। वह बिना भेदभाव के विकास कार्य करेंगे। वहां मंडल अध्यक्ष कार्तिक राय, डीसीबी अध्यक्ष योगेंद्र रावत, मंडी समिति उपाध्यक्ष रविंद्र विश्वास, संजय बछाड़, विधान दास, राजेंद्र डसीला, मयंक अग्रवाल, देबू मंडल, प्रशांत मंडल, दीपांशु रावत, शिखा हालदार, नारायण सरदार, गोपाल सरकार, केपी मंडल आदि थे।