फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने संगठन की मजबूती के लिए किया मंथन

विज्ञापन
किच्छा चीनी मिल गेट पर कांग्रेसियों को संबोधित करते पूर्व स्वास्थ्यमंत्री तिलकराज बेहड़। - फोटो : KITCHHA
विज्ञापन
आए दिन चीनी मिल के खराब होने से गुस्साए किसानों और कांग्रेसियों ने मिल गेट पर धरना दिया। इस दौरान प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार की लापरवाही के कारण क्षेत्र के किसान व चीनी मिल कर्मचारी परेशान हैं।
विज्ञापन

रविवार सुबह बारिश के बावजूद सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी व किसान मिल गेट पर एकत्र हुए। बेहड़ ने कहा कि इस चीनी मिल को चलाने में भाजपा सरकार विफल हो गई है। फैक्टरी कर्मचारियों व किसानों का नुकसान हो रहा है। तराई के किसान की पहचान पूरे हिंदुस्तान में है लेकिन प्रदेश व केंद्र सरकार की लापरवाही से यह पहचान खत्म हो रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को भारी परेशानी के बावजूद किसी अधिकारी या मंत्री ने कभी मिल का निरीक्षण कर जानकारी नहीं ली जो बेहद निराशाजनक है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजीव सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान की सुध नहीं ले रही। इस मिल को किस तरह विकसित करना है, इसकी सरकार के पास कोई योजना नहीं है। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। वहां राम बाबू, दलीप सिंह बिष्ट, गुरदास कालरा, अरूण तनेजा, फिरदौस सलमानी, मेजर सिंह, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह संधू, गणेश उपाध्याय, गुड्डू तिवारी, सुरेश पपनेजा, कर्नल प्रमोद शर्मा, राजू खुराना, नजाकत खान, फिरासत खान, जसविंदर मानकिया, अक्षय बाबा, बाबू सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने संगठन की मजबूती के लिए किया मंथन
रुद्रपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ के कार्यालय में हुई महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में संगठन मजबूती के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा की गई। पार्षद सुरेश गौरी और रमेश कालड़ा ने नए राशन कार्ड नहीं बनने और राशन वितरण में हो रही गड़बड़ियों का मामला उठाया। महामंत्री विजय अरोड़ा ने सभी पार्षदों को एकजुट होकर समस्याएं उठाने पर जोर दिया।
वक्ताओं ने बढ़ती महंगाई, चुनाव में अनुशासनहीनता करने वाले कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई, ज्वलंत समस्याओं को लेकर विधायक और मेयर का घेराव करने, विकास प्राधिकरण को खत्म करने की मांग को बड़े स्तर पर उठाने पर बल दिया। महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को वर्ष 2022 में कांग्रेस की जीत के लिए अभी से अपने वार्ड में जुटना चाहिए। जनता प्रदेश सरकार की नीतियों से त्रस्त हो चुकी है। वहां प्रदेश सचिव नंदलाल, ब्लाक अध्यक्ष दिनेश पंत, महामंत्री राजीव कामरा, पार्षद मोहन खेड़ा, अमित मिश्रा, मोनू निषाद, संदीप चीमा, विजय अरोड़ा, बाबू खान, अरुण पांडे, विजय यादव, ममता रानी, अमनदीप सिंह विर्क, विजय अरोड़ा आदि थे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें