फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा

विज्ञापन
रुद्रपुर में भारत जोड़ो यात्रा निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बृहस्पतिवार को रुद्रपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली। यह यात्रा ट्रांजिट कैंप के शिव नगर से शुरू होकर वार्ड नंबर तीन स्थित गोविंद नगर में पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे शिवनगर में एकत्र सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की। यात्रा के दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों की धुन पर नाचते नजर आए। कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा झंडा और सिर पर टोपी लगाकर भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में कई स्थानों पर सड़क किनारे खड़े लोगों ने भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत किया।
करीब दो घंटे तक चली भारत जोड़ो यात्रा ट्रांजिट कैंप के वार्ड नंबर तीन स्थित गोविंद नगर में विवेकानंद की प्रतिमा के पास पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, परिमल राय, पर्यवेक्षक किशोरी लाल, विजय यादव, दिनेश पंत, दिलीप अधिकारी, हरीश बावरा, रामस्वरूप भारती, मोनिका ढाली, अनिल शर्मा, चेतन भट्ट, संजीव रस्तोगी, रामदयाल सिंह, संतोष गुप्ता, राम प्रसाद निगम, राजेंद्र निषाद, मोहन भारद्वाज, प्रीति साना, कैलाश राठौर, अशफाक अंसारी, अर्जुन विश्वास, सुमित राय आदि थे।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने मुख्य बाजार में निकाली भारत जोड़ो यात्रा
काशीपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा निकालकर लोगों को एकता का संदेश दिया। बृहस्पतिवार को मोहल्ला किला से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा मेन बाजार होते हुए एमपी चौक पर पहुंचकर संपन्न हुई। एआईसीसी सदस्य प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य बेरोजगारी भ्रष्टाचार और महंगाई के मुद्दों को जनता के बीच ले जाना है। कांग्रेस नेता अरुण चौहान ने कहा कि सत्ता पक्ष लोगों को नफरत परोस रहा है। इंदूमान ने कहा कि सभी धर्म, जात और संप्रदाय के लोगों में एकता होनी जरूरी है। कार्यकारी नगराध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने बताया कि 18 नवंबर को खड़कपुर देवीपुरा से चैती चौराहे तक मार्च निकाला जाएगा। 19 नवंबर को द्रोणासागर रोड स्थित नवचेतना भवन पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद पदयात्रा निकाली जाएगी।
बृहस्पतिवार को निकाली गई यात्रा में कांग्रेस नेता एनसी बाबा, मनोज जोशी एड, सुशील गुड़िया, उमेश जोशी, जितेंद्र सरस्वती, अलका पाल, अजीज कुरैशी, सुरेश शर्मा जंगी, प्रदीप जोशी, हरीश कुमार सिंह, फिरोज हुसैन, राजीव चौधरी, रवि ढींगरा, शशांक सिंह, अब्दुल सलीम, राजू छीना, त्रिलोक अधिकारी, मंसूर अली, इलियास माहिगीर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें