फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने पास किया 20 करोड़ 50 लाख का बजट

विज्ञापन
रुद्रपुर नगर निगम की बैठक में सवाल करती पार्षद किरन राठौर। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर निगम की बोर्ड बैठक और स्वच्छता सम्मेलन में नए वित्तीय वर्ष के लिए 50 करोड़ 20 लाख से ज्यादा का बजट पास किया गया। वहीं नगर निगम के पार्षदों ने विकास कार्य व कर्मचारी कल्याण से जुड़े 60 प्रस्तावों पर मुहर लगाई है। रुद्रपुर निगम की पहली बैठक में शामिल हुए नवनिर्वाचित विधायक शिव अरोरा ने अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

बोर्ड बैठक नगर निगम सभागार में शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू हुई। इससे पहले मेयर रामपाल सिंह ने विभागीय अधिकारियों के साथ महिला स्वयं सहायता समूह से संचालित उड़ान कैंटीन का शुभारंभ किया। बैठक की शुरुआत में स्वच्छता को लेकर प्रजेंटेशन दिखाया गया। इसमें इंदौर और अंबिकापुर आदि नगर निकायों में स्वच्छता कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में 31 अक्तूबर तक गृहकर भुगतान करने पर पांच प्रतिशत की छूट देने का ऐलान किया गया।
पार्षद रीना जग्गा ने कहा कि स्वच्छता सम्मेलन मेें पर्यवेक्षक व पर्यावरण मित्र भी शामिल होने चाहिए। पार्षद आयुष तनेजा ने काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण का मुद्दा उठाया। जिसमें मेयर रामपाल सिंह ने बताया कि इससे संबंधित बजट अन्य कार्य में लगा दिया गया है। पार्षद किरन राठौर के सवाल के जवाब में मेयर ने बताया कि कूड़ा कलेक्शन गाड़ी में गाय की रोटी के लिए अलग से डिब्बा रखा जा रहा है।
विज्ञापन

किरन राठौर ने मुर्गा व मीट की दुकान हर जगह खोलने पर आपत्ति की। पार्षद रजनी रावत ने बताया कि कूड़ा एकत्र करने वाली एजेंसी नए बने मकानों से भी साल भर का कूड़ा कलेक्शन चार्ज लगा रही है। जिस पर मेयर ने जांच का आश्वासन दिया है। कांग्रेस पार्षद मोहन खेड़ा ने नगर निगम में शामिल गांवों को भी स्वामित्व योजना से जोड़ने का मुद्दा उठाया, जिसे मेयर ने प्रस्ताव में शामिल करते हुए शासन को पत्र लिखने की बात कही।
बैठक में मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, वरिष्ठ वित्त अधिकारी जुवक किशोर सक्सेना, सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी, राजू नवियाल, कर अधीक्षक लता आर्या, प्रभारी अधिशासी अधिकारी गजेंद्र पाल पार्षद आयुष तनेजा आदि मौजूद रहे। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि नगर निगम की कार्य संस्कृति में सुधार की जरूरत है। उम्मीदों के चुनाव में उन्हें पूरे रुद्रपुर का समर्थन मिला है।
पर्यावरण मित्रों के बच्चे 80 प्रतिशत अंक लाए तो निगम भरेगा स्कूल की फीस
रुद्रपुर। नगर निगम की बोर्ड बैठक में कई प्रस्ताव पास किए गए है। इनमें शहर में जाम की समस्या को देखते हुए सिंचाई विभाग के पास स्थित भूमि पर पीपीपी मोड पर वैंडिंग जोन बनाने पर सहमति हुई। रम्पुरा स्थित कबीर द्वार का सौंदर्यीकरण, नगर निगम क्षेत्र में स्थित मोबाइल टावरों पर पंजीकरण कर लाइसेंस नवीनीकरण शुल्क लगाने, सार्वजनिक शौचालयों पर होर्डिंग एवं विज्ञापन लगाकर प्राप्त आय से शौचालयों का रखरखाव, नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक फ्री बनाए जाने, 20 स्थानों पर पार्षदों की राय से महापुरुषों की मूर्ति लगाने, नगर निगम क्षेत्र में शामिल हुए नए गांव को स्वामित्व योजना का लाभ दिलाने के लिए शासन से पत्राचार करने पर सहमति बनी।
सड़कों का महापुरुषों के नाम पर नामकरण, पार्कों का सौंदर्यीकरण, श्मशानघाट के सौंदर्यीकरण की वित्तीय स्वीकृति हुई। पर्यावरण मित्रों को दिए जाने वाले झाड़ू भत्ते को 90 से बढ़ाकर 200 प्रतिमाह करने, नगर निगम क्षेत्र स्थित नवीन आधुनिक स्लाटर हाउस बनाए जाने की वित्तीय स्वीकृति, सफाई कर्मचारियों के बच्चों के 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने पर उनकी फीस नगर निगम से भुगतान करने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी।
सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को रोकने एवं देख-रेख के लिये राजकीय कार्यों के लिए वाहन एवं वाकी-टाकी, वायरलेस उपलब्ध कराने, सफाई नायकों को प्रत्येक माह 400 रुपये फील्ड निरीक्षण भत्ता देना तय किया गया। स्वच्छ सर्वेक्षण जागरूकता को प्रत्येक जोन में एनजीओ को अनुबंधित करने, पहाड़गंज स्थित पुराने ट्रंचिंग ग्राउंड का सौंदर्यीकरण, नगर निगम के प्रत्येक वर्क एजेंटों को क्षेत्र भ्रमण के लिए प्रतिमाह 10 लीटर पेट्रोल देने, पथ प्रकाश व्यवस्था को विद्युत उपकरण खरीदने के प्रस्ताव पारित किए गए।

रुद्रपुर नगर निगम सभागार में बोर्ड बैठक में मौजूद पार्षद।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर नगर निगम में बोर्ड बैठक में बोलते विधायक शिव अरोरा।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें