फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसपुर विधायक सहित 24 पर जिंदा जलाने के प्रयास का मुकदमा

विज्ञापन
जसपुर हमले में छतिग्रस्त कारें। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
जसपुर। विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी आदेश चौहान और उनके 23 साथियों पर कारों में तोड़फोड़ कर भाजपा समर्थकों को जिंदा जलाने के प्रयास का आरोप लगा है। भाजपा प्रत्याशी डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल के बेटे सिद्धार्थ मोहन सिंघल की तहरीर पर पुलिस ने विधायक और उनके 23 साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जसपुर निवासी सिद्धार्थ मोहन सिंघल ने तहरीर में कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से रविवार देर रात रामनगर वन गांव में मतदाताओं को पैसे बांटने की सूचना मिली थी। वह अपने कुछ साथियों के साथ गांव में पहुंचे तो आरोप है कि राहुल चौहान, विजय पाल सिंह ने अपने 15-20 साथियों के साथ उनकी गाड़ी रोककर घेर लिया और गालीगलौज करने लगे। उन्होंने अपने साथियों को फोन करके वहां बुला लिया। उनके साथी उनकी मदद के लिए पहुंचे ही थे कि विधायक आदेश चौहान अपने काफिले के साथ वहां पर आ धमके और उनकी गाड़ी के सामने अपनी गाड़ी लगाकर उन्हें घेर लिया।
आरोप है कि उनकी गाड़ियों के पीछे ट्रैक्टर लगा दिया। तभी आदेश चौहान अपनी गाड़ी से उतरे। उनके साथ टिकेंद्र, राजेंद्र सिंह उर्फ बिट्टू, हिमांशु नंबरदार, नितिन, अवधेश सिंह चौहान, रितिक ने अपने साथियों के साथ गाड़ियों से निकलकर गालीगलौज कर लाठी-डंडों से गाड़ियों पर हमला कर दिया। आरोप है कि उनकी गाड़ी में आग लगाकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। तीन गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए। एक गाड़ी में बैठे उज्ज्वल गोयल, अक्षत गोयल और शिवा मिश्रा को चोटें आईं। बड़ी मुश्किल से वहां से जान बचाकर निकले। पुलिस ने इस मामले में विधायक समेत नौ नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

विधायक ने जिंदा जलाने के प्रयास और मारपीट की घटना से किया इन्कार
जसपुर। विधायक आदेश चौहान ने जिंदा जलाने के प्रयास या मारपीट की घटना से इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि घटना रविवार की रात 12:30 बजे की है। ग्रामीणों की सूचना पर उन्होंने गांव में पहुंचकर उन लोगों से पूछा था कि रात में वहां क्या कर रहे हो। उनके पास गाड़ी की अनुमति भी नहीं थी। विधायक के अनुसार भाजपाइयों की दो गाड़ियों में शराब की बोतलें थीं जिन्हें ग्रामीणों ने फोड़ दिया। प्रशासन को उनकी गाड़ियों को सीज करना चाहिए था क्योंकि गाड़ियां बिना अनुमति के घूम रही थी। विधायक ने कहा कि उन्होंने गाड़ियों को सुरक्षित गांव से बाहर निकलवाया। सभी को झगड़ा नहीं करने की हिदायत दी।
तहरीर के आधार पर विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर स्वतंत्र और निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
- चंद्रमोहन सिंह, एसपी काशीपुर।
वीडियो भी वायरल
जसपुर। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विधायस आदेश चौहान का वीडियो रविवार रात का बताया जा रहा है। वीडियो में विधायक और पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल का पुत्र दिखाई दे रहे हैं। दोनों में विवाद हो रहा है। विधायक कार में बैठे युवक से गाड़ी की परमिशन दिखाने के लिए कह रहे हैं। वह युवक से कहते दिख रहे हैं कि रात को यहां क्या करने आ रहे हो। कहते दिख रहे हैं कि पिछली बार भी तुम्हें और तुम्हारे दोस्त को इज्जत से घर भेजा था। अपने समर्थकों से झगड़ा नहीं करने और गाड़ी से दूर रहने की अपील भी कर रहे हैं। वीडियो में कुछ लोग गाली-गलौज करते भी भी सुनाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें