फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: विकास की बात पर आड़े आ रहा विश्वास

Sat, 19 Jul 2025 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गूलरभोज। विकासखंड गदरपुर की बरीराई 19 जिला पंचायत सीट से चुनाव मैदान में उतरे अधिकांश प्रत्याशी क्षेत्र की मुख्य समस्याओं से अनजान हैं। इस जिला पंचायत सीट में करीब 28600 मतदाता हैं।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव आते ही प्रत्याशी डोर टू डोर पहुंचकर अपने पक्ष में मतदान की अपील करते हुए चुनाव जीतने के बाद समस्याएं दूर करने का वादा कर रहे हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि कई प्रत्याशी तो पहली बार गांव आए हैं, ऐसे में विकास की इनसे उम्मीद कैसे करें?
ये हैं ग्राम सभाएं...

बरीराई जिला पंचायत सीट में रफीनगर, कोपा, कूल्हा, मदनापुर, चंदन नगर, बरीराई और धनपुर विजयपुर की आधी ग्रामसभा शामिल हैं।

ये हैं मुख्य चुनौतियां...
-कई ग्रामसभा क्षेत्रों के मुख्य मार्ग और गांव के अंदर के बदहाल कीचड़ भरे रास्ते।

- ग्राम सभा मदनापुर में नदी से हो रहा भू कटाव।
- ग्रामसभा चंदन नगर में सिंचाई को सरकारी आर्टिजन। गांव की सीसी रोड।
- ग्रामसभा बरीराई में निकासी नालियां और पक्के रास्ते।
मैदान में हैं ये प्रत्याशी
बरीराई जिला पंचायत सीट से कांग्रेस ने समर्थित बबिता देवराड़ी, वर्तमान विधायक समर्थित भावना कोरंगा के अलावा रेखा शर्मा,गोदावरी देउपा, रजनी, राधा गोलदार, विशुका मंडल और सुमन सिंह मैदान में हैं। वहीं भाजपा ने यहां किसी को समर्थन न देकर स्वतंत्र छोड़ दिया है।
विज्ञापन




बचपन से गांव की सड़क को इसी स्थिति में देखा है। चुनाव के समय सभी विकास का वादा करते हैं। बाद में पलटकर भी नहीं देखते।

- पुष्पा, गांव ढाई नंबर।

विकास की सोच वाला जनप्रतिनिधि चाहिए। हमारे गांव में आज तक सीमा की पुष्टि नहीं हुई हैं। सरकारी आवास नहीं मिल पा रहे हैं। सड़कें बदहाल हैं। इन लोगों को दिखता नहीं है क्या?
विज्ञापन

- श्रीराम भारद्वाज, ढाई नम्बर ग्रामसभा कोपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें