फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज की एकजुटता के लिए एक मंच पर आएं मुखिया

विज्ञापन
खटीमा के भगचुरी में थारू जनजाति की आयोजित बैठक में मौजूद लोग। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
थारु जनजाति समाज के मुखिया/पधानों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से ग्राम भगचुरी में बैठक हुई। बीडीसी सदस्य रवींद्र सिंह राणा के प्रयास से आयोजित बैठक में वक्ताओं ने थारुसमाज की एकजुटता की सराहना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पुष्कर सिंह धामी ने थारु समाज के उत्थान के लिए भूमाफिया को क्षेत्र से समाप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने सूदखोरी, नशा प्रवृत्ति को अभिशाप बताया। उन्होंने थारु समाज के लिए बनाए गए एकलव्य स्कूल, आश्रम पद्धति स्कूल और आईटीआई की जानकारी दी।
विज्ञापन

बैठक में बीडीसी सदस्य रवींद्र राणा ने सामाजिक कुरीतियों से बचने का आह्वान किया। कहा कि प्रयास के बाद भी कुरीतियों का त्याग नहीं करने वालों का हुक्का पानी समाज बंद कर सकता है। बैठक में वक्ताओं ने बाल विवाह रोकने, विवाह समारोह में फिजूलखर्च न करने, नशाखोरी समाप्त करने, बचत की आदत बनाने आदि की अपील की। वहां पर पूर्व प्रधान राम किशोर राणा, भजन सिंह राणा, कृपाल सिंह राणा, प्रमोद सिंह राणा, विक्रम राणा, त्रिलोक राणा, शिवचरण राणा, रामस्वरूप राणा, मलकीत सिंह राणा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें