फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर में मनाया डॉ. आंबेडकर का महा परिनिर्वाण दिवस

विज्ञापन
रुद्रपुर में डॉ. आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करते कांग्रेसी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के महा परिनिर्वाण दिवस पर कांग्रेसियों ने दो अलग-अलग कार्यक्रम कर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

रविवार को आंबेडकर पार्क में युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला अंशु के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डॉ. आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने जीवन पर्यंत समाजोत्थान का कार्य एक मिशन के रूप में किया था।
वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री भी रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने की। वहां कांग्रेस जिला महासचिव सुशील गाबा, पूर्व सभासद इंदरजीत सिंह, गदरपुर व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष राजू सीकरी, पप्पू गाबा, युवा व्यापार मंडल महामंत्री पवन गाबा पल्ली आदि थे। इधर महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने डॉ. आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया। वहां महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, महामंत्री राजीव कामरा, अनिल शर्मा, महेंद्र सिंह, अजय यादव, रवि कठेरिया, जितेंद्र सागर, जयपाल सागर, चंद्रप्रकाश सागर, महेंद्र सागर, विजय सिंह, रामचंद्र सागर, प्रेम कोली, ओम प्रकाश कोली आदि थे।
विज्ञापन

उधर बुध विहार में डॉ. बीआर अंबेडकर जन सेवा एवं शिक्षण विकास समिति ने मुख्य बाजार और बुध विहार में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान बाबा साहब को नमन करते हुए आठ असहाय लोगों को कंबल बांटे गए। मुख्य वक्ता आरएन दौहरे ने कहा कि बाबा साहब ने केवल शोषित वंचित समाज को ही नहीं बल्कि देश की महिलाओं, व्यापारियों, किसानों सहित सभी के लिए संविधान में उचित स्थान देकर विकास का मार्ग प्रशस्त किया था। उन्होंने इस लड़ाई में अपने परिवार की चिंता किए बगैर हजारों साल की दासता को उखाड़ फेंका था। सभी ने बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
संचालन समता सैनिक दल के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंह गौतम और अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष पूर्व प्रधानाचार्य छोटेलाल ने की। वहां समिति के कोषाध्यक्ष डीपी सिंह, रामस्वरुप भारती, महासचिव एडवोकेट एपी आजाद, कांता प्रसाद सागर, नरेश सागर, राजकुमार, बबलू सागर, तोताराम सागर, केवल किशन भारती, सुनील कुमार कुक्कड़, संतोष कुमार दिवाकर, हिम्मत सिंह कोली, राकेश कुमार बौद्ध, गोपाल भारती, मनजीत कुमार, किशनवीर सिंह गौतम सहित अनेक मौजूद रहे।
किच्छा में आंबेडकर पार्क में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह डॉ. आंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति के बैनर तले पालिकाध्यक्ष दर्शन कुमार कोली के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने बाबा साहब की मूर्ति के आगे पुष्प अर्पित किए। बाद में डॉ. ब्रज किशोर के नेतृत्व में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में मरीजों को दवा बांटी गई। वहां डॉ. ब्रज किशोर, डॉ. योगेंद्र प्रताप, खजान सिंह, समर सिंह, सुरेश चंद्र आजाद, सतपाल सिंह, डॉ. सन्नी, ओमवीर, राम किशोर, रामपाल गौतम, भगवान दास, राकेश तिवारी आदि थे। संवाद
काशीपुर, जसपुर में डॉ. आंबेडकर के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया
काशीपुर/जसपुर/बाजपुर। अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन ने डॉ. भीमराव आंबेडकर का महा परिनिर्वाण दिवस मनाया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरिओम सिंह के आवास पर आयोजित श्रृद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। डॉ. आंबेडकर के चित्र के समक्ष मोमबत्तियां जलाकर उन्हें नमन किया। वहां सुभाष चंद्र, नीरज कुमार, विजेंद्र सिंह, सुभाष सिंह, छोटे सिंह, बृजेश कुमार, भजन सिंह आदि थे।
उधर, महेशपुरा स्थित वाल्मीकि सभा भवन में श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ ने डॉ. आंबेडकर को श्रृद्धांजलि दी। वहां हिमांशु गौरव, डीपी रत्नाकर, आरबी सिंह, उमेश सौदा, जितेंद्र देवांतक, अमित भारती, अजय, शिवा, निकित बेदी, पंकज सौदा, सूरज खत्री आदि थे। जसपुर में डॉ. आंबेडकर समता समरसता समिति के सदस्यों ने आंबेडकर के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। डॉ. आंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर बच्चों को शिक्षित करने, भेद-भाव मिटाने का संकल्प लिया। वहां सुरेंद्र सिंह, बाबू राम सिंह, महिपाल सिंह, ध्यान सिंह, राजवीर सिंह, धर्म सिंह, मनोज सिंह, शमशेर सिंह आदि थे।
बाजपुर में नगर मोहल्ला आलापुर में आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर बब्बू राम सागर, कमलदास, राजेंद्र शास्त्री, यतिन सागर, बनवारी लाल, अरविंद, मनोज, योगेश कुमार, अंकित, छत्रपाल सिंह, उदय पाल, संजय अंबेडकर, प्रताप, रामचरण, अनुज आदि थे। इधर ब्लॉक प्रमुख कैंप दफ्तर में आंबेडकर का महा परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। वहां ब्लॉक प्रमुख पति राजकुमार, सूरज सागर, सुरेंद्र कुमार, रोशन पटेल, मनोज कुमार, राजेश कुमार, मनदीप सिंह खैरा आदि थे। नगर पालिका परिसर स्थित डॉ. आंबेडकर पार्क में बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी गई। वहां एबीवीपी के नगर मंत्री रितिक प्रजापति, आकाश, दीपक, अनिल आदि थे। संवाद
खटीमा में पौधरोपण तो सितारगंज में खिचड़ी कार्यक्रम का आयोजन
खटीमा/सितारगंज। रामकुमारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बाबा साहब भीम राव आंबेडकर के महा परिनिर्वाण दिवस पर पौधरोपण किया गया। इस मौके पर प्रवासी भारतीय राज भट्ट की ओर से पौधे लगाकर संदेश दिया गया कि हमें आंबेडकर साहब के बताए रास्ते पर चलना चाहिए और आपस में भाईचारा कायम रखते हुए देश की उन्नति में अपना योगदान देना चाहिए।
सितारगंज में पाल कॉलेज में भीम खिचड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक नारायण पाल ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। लोगों ने उनके बताए आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। वहां पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी अनवार अहमद, गंगासागर, फतेह सागर, बबलू सागर, रिंकू सागर, दुर्गेश कुमार, राम स्वरूप, राम प्रसाद, दलश्रंगार, संघप्रिया गौतम, मनोज वाल्मीकि, रामेश्वर दयाल आदि थे।
विज्ञापन

इधर, नकुलिया चौराहे पर आंबेडकर स्कूल में आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वहां स्कूल के प्रबंधक भीष्म नारायण, सुरेंद्र प्रसाद, कौशल दिनकर, दीनानाथ, हेमराज, उमेश विश्वकर्मा, धर्मेंद्र कुमार विश्वकर्मा, बबलू सलमानी, हरेंद्र प्रसाद, दिग्विजय सिंह आदि थे। इसके अलावा लौका, गोठा, कैलाशपुरी आदि गांवों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें