फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विधेयक को लेकर भ्रम फैला रहे राजनीतिक दल

विज्ञापन
काशीपुर में पत्रकार वार्ता करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि विधेयक पारित कराकर सराहनीय कार्य किया है। केंद्र सरकार का यह ऐतिहासिक कदम है लेकिन कुछ राजनीतिक दल इसे लेकर भ्रम फैला रहे हैं, जबकि यह किसानों के हित में है। इससे किसानों के साथ ही देश के विकास को भी तरक्की मिलेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को एक मॉल में आयोजित पत्रकार वार्ता में बंशीधर भगत ने कहा कि कांग्रेस कृषि विधेयक के विरोध के नाम पर राजनीति कर रही है, जबकि विधेयक किसानों के हितों का संरक्षण कर रहा है। इसमें एमएसपी का निर्धारण स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार करने की व्यवस्था है। विधेयक का उद्देश्य किसानों को बिचौलियों के शोषण से बचाना और खुले बाजार में उपज का लाभकारी मूल्य दिलाना है। कुछ राजनैतिक दल किसानों में भ्रम फैला कर कृषि विधेयक का विरोध करने के लिए उन्हें उकसा रहे हैं।
कांग्रेस किसानों को यह कह कर गुमराह कर रही है कि विधेयक से मंडी और एमएसपी समाप्त किया जाएगा जो कि सरासर झूठ है। सरकार किसानों का शोषण नहीं होने देगी। सरकार ने रवि की फसल के जो दाम बढ़ाए हैं, वह स्वागत योग्य है। उन्होंने किसानों से किसी के बहकावे में न आने की अपील की है।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में भगत ने कहा कि केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने कृषि विधेयक के विरोध में इस्तीफा दिया है लेकिन अकाली दल का भाजपा के साथ गठबंधन जारी है। कहा कि राज्य सकार विकास कार्यों में तेजी ला रही है। प्रदेश सरकार ने तीन साल में 20 हजार लोगों को रोजगार दिया है। प्रवासियों को कारोबार के लिए बैकों से ऋण दिलाया जा रहा है। प्रेस वार्ता में मेयर ऊषा चौधरी, विधायक हरभजन सिह चीमा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी आदि थे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर लगाया उपेक्षा का आरोप
काशीपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के साथ बैठक कर नगर के पुलिस प्रशासन पर उनकी उपेक्षा का आरोप लगाया है। कहा कि पुलिस उनसे अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को महत्व देती है। वे जब भी किसी काम से कोतवाली जाते हैं तो पुलिस उन्हें कोई अहमियत नहीं देती है। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगर मास्क नहीं है तो गमछा से मुंह ढक लो ऐसा करने पर पुलिस उन्हें रोकती है और मास्क न पहनने की बात कहकर उन पर जुर्माना लगाती है। पुलिस से उनको सत्ताधारी पार्टी के होने का कोई सम्मान नहीं मिलता है। इस संबंध में भगत ने एसएसपी से बात करने का प्रयास किया लेकिन उनका फोन नहीं लगा। बैठक में विधायक, मेयर, जिलाध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें