फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहन और देवेंद्र बने कांग्रेस के जिला महामंत्री

विज्ञापन
रुद्रपुर में कांग्रेस जिला कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते कार्यकारी जिलाध - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश की संस्तुति और जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा के सामंजस्य से कार्यकारिणी का विस्तार किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला कार्यालय में हुए कार्यक्रम में उन्होंने मोहन चंद्र पांडे निवासी नगला डेरी फार्म, देवेंद्र सिंह नीटा ग्राम कनकटा गदरपुर को जिला महामंत्री बनाया। इसके अलावा कलावती निवासी वार्ड नंबर छह 6 किच्छा को उपाध्यक्ष, जस्सी देवल निवासी किच्छा को सचिव, अतुल पॉल निवासी किच्छा को सचिव/मीडिया प्रभारी नियुक्त किया।
इसी तरह किशोर सामंत निवासी गूलरभोज को उपाध्यक्ष, राजेश बाबा निवासी गूलरभोज और लेखराज कंबोज निवासी सकैनिया गदरपुर को सचिव मनोनीत किया गया। हिमांशु गाबा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र सौंपे और फूल माला पहनाकर स्वागत किया। वहां प्रेम आर्य, प्रेम सिंह मडवाल, मोहित चौहान, लखबीर सिंह लक्खा, जगदीश पवार, प्रेम सिंह यादव, प्रेमवती, धर्मवती थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें